कांग्रेस को झटका, पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल ने दिया इस्तीफा, BBC विवाद में मोदी का किया था समर्थन

कांग्रेस को झटका, पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल ने दिया इस्तीफा, BBC विवाद में मोदी का किया था समर्थन

PM Modi BBC documentary controversy : बीबीसी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगाने के बाद इसपर विवाद छिड़ गया है, विपक्ष रोक लगाने को लेकर हमलावर है तो वहीं कुछ लोग डॉक्यूमेंट्री को भारत के प्रधानमंत्री की छवि ख़राब करने वाला बता रहे हैं। इसी बीच कल कल मंगलवार को केरल कांग्रेस के नेता एवं पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने एक ट्वीट कर अपना रुख स्पष्ट किया था जिसमें उन्होंने इस तरह की डॉक्यूमेंट्री एक खतरनाक मिसाल पेश करती है इससे हमारे देश की संप्रभुता कमजोर होगी।

KPCC डिजिटल मीडिया के संयोजक, AICC सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन के को-कोर्डिनेटर अनिल एंटनी ने आज आपने आप को इन सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर लिया है उन्होंने ट्वीट किया – “मैंने कांग्रेस में अपनी सभी भूमिकाओं से इस्तीफा दे दिया है , बोलने की आजादी के लिए लड़ने वालों द्वारा ट्वीट को हटाने के लिए कहना असहिष्णुता है , मैंने ऐसा करने से मना कर दिया है और इस्तीफा से दिया है।”

केरल कांग्रेस के एक्टिव मेंबर और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल ने अपने ट्विटर पर अपना इस्तीफा सार्वजनिक किया और फिर अपने बायो से कांग्रेस से जुड़े पदों को भी डिलीट कर दिया, उन्होंने अब खुद को  टेक इंटरप्रेन्योर लिखा है।

अनिल एंटनी ने इस्तीफे में शशि थरूर सहित केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताते हुए लिखा कि आपने समय समय पर मेरा मार्गदर्शन किया उन्होंने अपने सहयोगियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया, अनिल एंटनी ने लिखा इस समय लीडरशिप सिर्फ चमचों और चाटुकारों से घिरी है और मैं उनमें से नहीं हूँ ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews