सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करती थी बहन, गुस्साए भाई ने कर दी हत्या

सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करती थी बहन, गुस्साए भाई ने कर दी हत्या

Brother killed sister : सोशल मीडिया आज के समय में हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। जो बातें हम अपने घरवालों या परिचितों को भी नहीं कहते..उन्हें भी यहां पर बेहिचक शेयर कर देते हैं। लेकिन कई बार सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताना हमारे लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। मगर क्या इस कारण कोई किसी की हत्या कर सकता है ?

हैदराबाद से ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक भाई ने सिर्फ इस कारण अपनी बहन की हत्या कर दी क्योंकि वो सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करती थी। मामला भद्राद्री कोथागुडेम जिले का है, पुलिस के मुताबिक 22 साल के युवक को अपनी छोटी बहन के द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करना सख्त नापसंद था। वो इसे लेकर अक्सर मना भी करता था लेकिन बहन ने उसकी बात नहीं मानी। 24 जुलाई को फिर इसी बात पर दोनों के बीच बहस हुई और बहन ने कह दिया कि उसे जो पसंद होगा, वो वही करेगी।

ये जवाब भाई को इतना नागवार गुजरा कि उसने बहन के सिर पर मूसल से हमला कर दिया। इस हमले में वो बुरी तरह घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे और बेहतर इलाज के लिए वारंगल के दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 21 साल की युवती की मौत के बाद उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी भाई को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews