बेटे ने चार दिन तक घर में छिपाया मां का शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया

Home-guard-jawan-beat-a-woman-death-in-chatarpur

Son hid mother’s dead body in the house : गोरखपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बेटे ने अपनी मां का शव चार दिन तक घर में छिपाकर रखा। पड़ोसियों को जब घर से बदबू आई तो उन्होने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मामला शिवपुर सहबाजगंज इलाके का है। महिला का नाम शांति देवी था और उनकी उम्र करीब 82 साल थी। उनके परि रामदुलारे मिश्रा की करीब दस साल पहले मौत हो गई थी। शांति देवी शिक्षिका थी और रिटायरमेंट के बाद वो अपने बेटे निखिल मिश्रा उर्फ डब्बू और उसके परिवार के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि निखिल नशे का आदी है और मानसिक रूप से बीमार भी है। इसी कारण घर में अक्सर मारपीट और तनाव का वातावरण रहता। करीब पंद्रह दिन पहले उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद से घर में मां बेटे दोनों अकेले थे।

पुलिस का कहना है कि निखिल ने बतायाकि शांति देवी की चार दिन पहले मौत हो गई। निखिल ने इसके बारे में किसी को नहीं बताया। वो घर में धूपबत्ती और अगरबत्ती जलाता रहा लेकिन चार दिन बाद शव की बदबू फैलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि पहली नजर में शांतिदेवी की मौत का कारण बीमारी लग रही है, लेकिन असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews