जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन से फंडिंग लेने वाली संस्था में सोनिया गांधी सह अध्यक्ष, BJP ने पूछा आखिर ये रिश्ता क्या है

डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सोनिया गांधी का बतौर राजीव गांधी फाउंडेशन चेयरपर्सन इस फोरम से जुड़ना तो और गंम्भीर मामला है क्योंकि राजीव गांधी फाउंडेशन में तो कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल रहे है तो क्या इस फोरम में भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थक बातें कांग्रेस की समझ से लिखी गई हैं?
Sonia Gandhi

BJP attack on Sonia Gandhi : संसद के शीतकालीन सत्र में अब तक अडानी मुद्दे पर हंगामा होता रहा विपक्ष इसपर चर्चा की मांग करता रहा लेकिन ना तो लोकसभा अध्यक्ष ने और ना ही राज्यसभा के सभापति ने चर्चा की बात को स्वीकार किया और सदन की कार्यवाही स्थगित होती रही, आज सोमवार को भी दोनों सदनों में विपक्ष ने फिर अडानी मुद्दा उठाया लेकिन भाजपा और उसके साथियों ने जॉर्ज सोरोस का राहुल गांधी, सोनिया गांधी से कनेक्शन का मुद्दा उठा दिया और राज्यसभा में नियम 267 के तहत चर्चा के लिए नोटिस दिया, हालाँकि आज इसपर चर्चा नहीं हो सकी लेकिन भाजपा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया के सामने प्रमाण रखते हुए सोनिया गांधी पर कई गंभीर आरोप लगाये।

भाजपा के राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने मीडिया के सामने Forum of Democratic Leaders in the Asia-Pacific नामक संस्था का जिक्र किया, उन्होंने कहा इस संस्था के बारे में कहा जा रहा है- ये एक NGO है, जिसको Asia-Pacific क्षेत्र में डेमोक्रेसी के प्रचार प्रसार करने के लिए स्थापित किया गया था।  इसमें चार लोग सह-अध्यक्ष Co-President हैं, इनमें एक श्रीमती सोनिया गांधी हैं। भाजपा नेता ने इसका प्रमाण भी मीडिया को दिखाया कि सोनिया गांधी राहुल गांधी फाउंडेशन की चेयरपर्सन की हैसियत से उस संस्था में सह अध्यक्ष है उनका फोटो भी वहां लगा है।

भारत और कश्मीर विरोधी बातें करता हैForum of Democratic Leaders in the Asia-Pacific 

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आज सदन ने इस गंभीर विषय पर चर्चा करना चाहते थे लेकिन विपक्ष के साथियों ने ऐसा होने नहीं दिया। भाजप असंसद ने बताया कि Forum of Democratic Leaders in the Asia-Pacific नामक ये संस्था भारत और कश्मीर के लिए विरोधी बातें करती है, पाकिस्तान और इमरान ख़ान की प्रशंसा करती है।

जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन कर रहा है फंडिंग 

उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एशिया-पैसेफिक में डेमोक्रेटिक लीडर्स फोरम को जो वित्तीय सहायता मिल रही है, वह जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन के योगदान से है। सोरोस वही व्यक्ति हैं जिन्होंने खुले तौर पर कहा है कि उन्होंने मोदी सरकार को गिराने के लिए 1 बिलियन डॉलर निवेश किए है लेकिन विपक्ष इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहता।

भाजपा का सवाल, इस फोरम में भारत विरोधी बातें कांग्रेस की समझ से लिखी गई हैं? 

भाजपा नेता ने सवाल किया, कांग्रेस का एशिया-पैसेफिक में डेमोक्रेटिक लीडर्स फोरम से क्या संबंध है? डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सोनिया गांधी का बतौर राजीव गांधी फाउंडेशन चेयरपर्सन इस फोरम से जुड़ना तो और गंम्भीर मामला है क्योंकि राजीव गांधी फाउंडेशन में तो कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल रहे है तो क्या इस फोरम में भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थक बातें कांग्रेस की समझ से लिखी गई हैं?क्या कांग्रेस का जॉर्ज सोरोस जैसे भारत विरोधी ताक़तों से कोई संबंध है? देश को इसका सीधा जवाब चाहिए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews