Special Train: वैष्णो देवी के भक्तों को रेलवे ने दी बड़ी खुशखबरी, वाराणसी से कटरा के लिए शुरू की विशेष ट्रेन

Special Train: वैष्णो देवी के भक्तों को रेलवे ने दी बड़ी खुशखबरी, वाराणसी से कटरा के लिए शुरू की विशेष ट्रेन

Special Train: भारतीय रेलवे ने वाराणसी से कटरा के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन का संचालन करने का फैसला किया है, जिससे वैष्णो देवी के भक्तों को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। जानकारी के अनुसार इस ट्रेन का संचालन 31 मार्च 2024 से शुरू होगा। इस ट्रेन के जरिए यात्री वाराणसी से कटरा का सफर कर सकेंगे। दरअसल यह ट्रेन कुल दो फेरों में चलेगी और वहीं इन ट्रेनों की समय की जानकारी आप इस खबर में देख सकते है।

ट्रेन का शेड्यूल और स्टेशन:

दरअसल इस स्पेशल ट्रेन का रूट वाराणसी से मां बेला देवी धाम, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी, और कटरा से गुजरेगा। ट्रेन दिन में दो बजे वाराणसी से चलेगी और दूसरे दिन 5 बजे शाम में कटरा पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर, और एसी तीन कोच होंगे। जानकारी दे दें कि लौटते समय भी ट्रेन का रूट यही रहने वाला है। इसी के साथ यह स्पेशल ट्रेन आने और जाने के लिए दो फेरे लगाने वाली है।

रिजर्वेशन की प्रक्रिया:

जानकारी के अनुसार यात्री इस ट्रेन के लिए रिजर्वेशन आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करवा सकते हैं। इसके लिए रेलवे ने ट्रेन के लिए रिजर्वेशन की सुविधा खोल दी है और यात्री इसे ऑनलाइन या रेलवे स्टेशन पर जा कर भी बुक करवा सकते हैं।

वहीं अगर आप वाराणसी से कटरा के बीच यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो इस स्पेशल ट्रेन का लाभ उठाएं और जल्दी से रिजर्वेशन करवाएं। यह ट्रेन वैष्णो देवी के भक्तों के लिए अच्छा अवसर है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews