कौनसे ग्रह से लाए हैं यह पेपर तैयार करने वालों को, SSC परीक्षा में ब्लैकलिस्टेड कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट देने पर भड़के पूर्व शिक्षा मंत्री

13 अगस्त से एसएससी सीजीएल की परीक्षा शुरू होने वाली है। इस परीक्षा को लेकर दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार को घेर लिया है।
Ssc cgl exam

दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया एक बार फिर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते दिखाई दिए। उन्होंने SSC एग्जाम को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। मंत्री का कहना है कि जिस कंपनी को एग्जाम की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह व्यापम घोटाले में शामिल रही है। उन्होंने परीक्षाएं स्थगित करने की मांग भी कर डाली है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री हाल ही में SSC परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले कुछ शिक्षकों से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। उन्होंने इस बात की चिंता जताई कि लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। इसका कारण उन्होंने परीक्षा में की जा रही भारी गड़बड़ी को बताया।

मनीष सिसोदिया का केंद्र पर निशाना

मनीष सिसोदिया ने कहा कि “मैंने आज शिक्षकों से मुलाकात की। जो स्थिति उन्होंने मुझे बताई है उसके बाद मैं देश के सामने एक बात रखने जा रहा हूं। एग्जाम करवाने के नाम पर पॉलीटिकल कनेक्शन रखने वाली एक कंपनी को जिम्मेदारी दे दी गई है। यह कंपनी बच्चों के साथ जो मजाक कर रही है, वो हैरान करने वाला है। मंत्री ने यह भी कहा कि बच्चों से एग्जाम के लिए जो सवाल पूछे जा रहे हैं। उनमें उत्तर के ऑप्शन ऐसे दिए गए हैं जो सवाल का असली उत्तर हो ही नहीं सकता। इस दौरान मंत्री कुछ सवाल और उनके जवाब भी पढ़ते दिखाई दिए।

घोटाले में शामिल कंपनी को जिम्मेदारी

मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिस कंपनी को परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है। वह घोटाला में शामिल रह चुकी है। इसके बावजूद भी इसे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। मंत्री ने यह सवाल भी उठाया की क्या हम दुनिया के सामने यह बताना चाहते हैं कि हमारे पास 70-80 लाख बच्चों की ठीक से परीक्षा कराने की समझ भी नहीं है। वह कहते दिखाई दिए कि बच्चों ने कठिन मेहनत के बाद यह दिन देखा है। किसी ने खेत में काम करके तो किसी ने ट्यूशन पढ़ाकर फीस जोड़ी है। इसके बावजूद भी उन्हें टूटी कुर्सियों और खराब परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देनी पड़े, तो यह परीक्षा नहीं उनके सपनों की हत्या है। उन्होंने केंद्र सरकार को राजनीतिक एजेंडा से ऊपर उठकर देश के भविष्य को बचाने की बात कही है।

SSC परीक्षा स्थगित करने की कही बात

मनीष सिसोदिया ने यह कहा कि “केंद्र सरकार से मेरी विनती है कि 70 लाख बच्चों के भविष्य से बिल्कुल मत खेलिए।” उन्होंने 13 अगस्त से शुरू होने वाली एसएससी सीजीएल की एग्जाम स्थगित करने की मांग भी की है। मंत्री ने यह भी कहा कि जिन केंद्रों पर परीक्षा होनी है वहां की हालत खराब है। कहीं तबेले में परीक्षा हो रही है तो कहीं पर छात्र को ही निरीक्षक बना दिया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews