नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 18 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा लोग घायल

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हो गया। शनिवार रात करीब 9:26 बजे स्टेशन पर भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों के लेट होने से भीड़ अत्यधिक हो गई थी।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 18 लोगों की मौत, 25 से ज्यादा लोग घायल

शनिवार रात करीब 9:26 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि इस घटना में 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 14 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। मौत की पुष्टि लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) द्वारा की गई है।

दरअसल, महाकुंभ जाने के लिए यह भीड़ प्लेटफार्म नंबर 13, 14 और 15 पर जमा हुई थी। शाम 4:00 बजे से ही स्टेशन पर भीड़ लगना शुरू हो गई थी। लेकिन प्रयागराज जाने वाली तीन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट हो गईं, जिसके कारण भीड़ और ज्यादा बढ़ गई।

करीब 9:26 बजे भगदड़ मची

दरअसल, ये ट्रेनें रात 8:30 बजे प्रयागराज के लिए स्टेशन पर पहुंचनी थीं, लेकिन ट्रेनें लेट हो गईं। इन तीन ट्रेनों के लेट होने से भीड़ अत्यधिक हो गई और रात करीब 9:26 बजे भगदड़ मच गई। हालांकि, शुरुआती समय में नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ (चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर) द्वारा भगदड़ मचने की खबर को अफवाह बताया गया था। उनका कहना था कि यह सिर्फ अफवाहें हैं और इस पर ध्यान न दें। लेकिन बाद में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ट्वीट कर भगदड़ में मारे गए व्यक्तियों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

अश्विनी वैष्णव ने घटना की जांच के आदेश दिए

वहीं, उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बाद एलएनजेपी अस्पताल ने 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि, अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। बता दें कि महाकुंभ में 29 जनवरी को भी भगदड़ मचने से 30 लोगों की मौत हो गई थी। इस बार भी तीनों ट्रेनों के लेट होने से हादसा हुआ, भीड़ अत्यधिक बढ़ गई थी और स्टेशन में अव्यवस्था फैल गई थी। अत्यधिक भीड़ और धक्का-मुक्की के कारण भगदड़ शुरू हो सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews