
demo pic
HP Cabinet Meeting :हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने सोमवार व मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद मुहर लगाई जाएगी। संभावना है कि दो दिन होने वाली इस बैठक कर्मचारियों की रिटायमेंट एज बढ़ाने और पेंशनर की कम्युटेशन बंद या जारी रखने पर भी कोई फैसला लिया जा सकता है।
प्रदेश में यह पहला मौका है जब कैबिनेट मीटिंग लगातार दो दिन की बुलाई गई है। इसमें सोमवार को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे कैबिनेट बैठक होगी। इसके साथ 6 मई मंगलवार को भी कैबिनेट की बैठक होगी।इस बैठक में कॉन्ट्रैक्ट पॉलिसी की जगह प्रोबेशनरी भर्ती नीति को भी चर्चा के लिए लाया जाना है।
कैबिनेट में आएगा कर्मचारियों की रिटायरमेंट ऐज बढ़ाने का प्रस्ताव
- दरअसल, राज्य की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु को 58 से बढ़ाकर 59 वर्ष करने पर विचार कर रही है, जिसका प्रस्ताव आज कैबिनेट में रखे जाने की उम्मीद है।
- वित्त विभाग की ओर से इस बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें खजाने पर पड़ने वाले भार पर विचार विमर्श होगा।
- चुंकी बीते दिनों सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था कि किन परिस्थितियों में कर्मचारियों की रिटायरमेंट एज बढ़ाई जाएगी, इस पर अगली कैबिनेट (5 मई) में प्रेजेंटेशन होगा। युवाओं के भविष्य को देखते हुए सरकार को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने हैं।
पेंशनर्स के कम्युटेशन पर हो सकता है फैसला
- कैबिनेट बैठक में पेंशनर की कम्युटेशन बंद या जारी करने पर भी फैसला हो सकता है।चुंकी बीते दिनों सीएम सुक्खू ने आश्वासन दिया था कि प्रदेश में रिटायर हो रहे किसी भी अधिकारी कर्मचारियों की कम्युटेशन नहीं रोकी जाएगी।प्रदेश भर में 30 अप्रैल को 1500 कर्मचारी रिटायर हुए है, इस पर विचार करने की जरूरत है। कैबिनेट सब कमेटी के सभी प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।
- संभावना है कि कैबिनेट बैठक में वित्त विभाग के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर मिलने वाले कम्युटेशन के तहत एडवांस पेंशन से पड़ने वाले वित्तीय बोझ और उसकी कमियों को रखा जएगा। कम्युटेशन के तहत रिटायर कर्मचारियों को 15 से 40 फीसदी पेंशन एडवांस देने का प्रावधान है।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

