राज्य सरकार का बड़ा तोहफा, मानदेय में वृद्धि, अप्रैल से लागू, मई से खाते में बढ़कर आएगी राशि, इन कर्मियों को मिलेगा लाभ

honorarium hike

Honorarium Hike 2024 : राजस्थान की आशा सहयोगिनियों के लिए खुशखबरी है। होली से पहले राज्य की भजनलाल सरकार ने आशा सहयोगिनियों को बड़ी सौगात दी है। आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें अप्रैल 2024 से लागू होंगी। इससे 4 हजार से ज्यादा राशि खाते में आएगी।वही “मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना” के तहत दी जाने वाली राशि को ₹10 हजार से बढ़ाकर ₹30 हजार कर दिया है।

आशा सहयोगिनियों के मानदेय में वृद्धि

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने आशा सहयोगिनियों को बड़ा तोहफा देते हुए आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10% की वृद्धि को वित्तीय स्वीकृति दे दी है। यह मानदेय वृद्धि 1 अप्रैल 2024 से लागू हो जाएगी। इस वृद्धि के बाद आशा सहयोगिनियों को 4,098 के स्थान पर 4,508 रु. की राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना और सुकन्या समृद्धि योजना

  • उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने “मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना” के तहत दी जाने वाली राशि को ₹10 हजार से बढ़ाकर ₹30 हजार कर दिया है।योजना के तहत पहली व दूसरी बालिका के जन्म पर और उसके बाद नसबंदी करवाने की स्थिति में यह राशि दी जाएगी।
  • सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 21 वर्ष की अवधि किए जाने की भी स्वीकृति दी है।इसके तहत लाभार्थी खाता ₹25 हजार की राशि से खोला जाएगा। जिसके अंतर्गत प्रति वर्ष ₹250 बालिका के खाते में जमा करवाए जाएंगे। ये राशि बालिका के नाम पर बनाई गई FD आर राशि रुपए 3 500 के ब्याज से जमा होगी।
  • FD आर का अधिक ब्याज बालिका के 500 रूपये से खोले गए बचत खाते में जमा होता रहेगा। 21 वर्ष पश्चात यह राशि 147542 होना संभावित है। इस योजना के अंतर्गत ₹2 लाख का दुर्घटना बीमा भी देय है जो 21 वर्ष की अवधि के पश्चात भी निरंतर लागू रहेगा।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा

  • हाल ही में राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिनों के मानदेय में भी 10 प्रतिशत की वृद्धि की स्वीकृति दी गई है। बढ़ा हुआ 10 प्रतिशत मानदेय अप्रैल माह से शुरू हो रहे वित्तीय वर्ष में मिलना शुरू हो जाएगा।यह 1 अप्रैल 2024 से लागू होगा ।
  • आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अविवाहित महिलाओं के लिए भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका बनने का रास्ता खोलते हुए सभी विवाहित एवं अविवाहित महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के मानदेय सेवा के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगी।
  • राज्य में जो साथिन 2 वर्ष की कार्य निरंतरता का अनुभव रखती हैं उन्हें भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका हेतु आवेदन करने पर अनुभव में वरीयता दिये जाने की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए उन्हें बोनस में चार अंक दिए जाएंगे, जिससे मानदेय सेवा में उनका चयनित होना और आसान होगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews