
SMC/Outsource Teacher/Employees Salary hike : हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने एसएमसी और आउटसोर्स शिक्षकों कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है।सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना एक और वादा निभाते हुए प्राथमिक, माध्यमिक स्तर के लिए समग्र शिक्षा विशेष शिक्षकों का वेतन बढ़ा दिया है। राज्य के शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं इससे पहले सरकारी स्कूलों में कार्यरत 2,148 वोकेशनल शिक्षकों के वेतन में 2,000 रुपये की वृद्धि की गई थीपहले इन शिक्षकों का वेतन 20,000 था, जो अब 22,000 रुपये हो गया है। अप्रैल से सितंबर तक का एरियर भी इन शिक्षकों को दिया जाएगा।
खाते में आएगी 18000 रुपए तक राशि
हिमाचल प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा के अंतर्गत नियुक्त विशेष शिक्षकों (एसएमसी/आउटसोर्स) की लम्बित मांग को पूरा करते हुए उनके मानदेय में बढ़ोतरी की गई है।इसके तहत समग्र शिक्षा कार्यालय द्वारा प्रारंभिक स्तर पर नियुक्त विशेष शिक्षकों के मानदेय को 8,910 रुपये से बढ़ाकर 14,095 रुपये तथा वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर विशेष शिक्षकों का मानदेय 14,500 रुपये से बढ़ा कर 17,936 रुपये किया गया है।इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा के कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
मेडिकल लीव का भी मिलेगा लाभ
उन्होंने आगे बताया कि इन विशेष शिक्षकों को यह लाभ प्रथम अक्तूबर, 2023 से प्रदान किया जाएगा।इसके अतिरिक्त समग्र शिक्षा के अंतर्गत एसएमसी के अन्तर्गत नियुक्त विशेष शिक्षकों को चिकित्सा अवकाश का भी प्रावधान किया गया है। इन विशेष शिक्षकों को समान वर्ष में छह दिन का चिकित्सा अवकाश प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (NSFQ) के अन्तर्गत कार्यरत वोकेशनल ट्रेनर्ज का वेतन बढ़ाकर 22 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है। राज्य सरकार विशेष शिक्षकों की मांगों के प्रति सदैव संवेदनशील रही है तथा उन्हें वेतन वृद्धि प्रदान कर अपना वायदा पूरा किया है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

