उच्च शिक्षा विभाग के 56 प्रोफेसरों को पदोन्नति का तोहफा, राज्य सरकार ने दी मंजूरी

प्रमोशन के तहत 20 मेडिकल फैकल्टी को दून मेडिकल कॉलेज, 6 को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज, 4 को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज और 7 को हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
Promotion news

Faculty Promotion in Uttarakhand: उत्तराखंड के चिकित्सा शिक्षा विभाग के मेडिकल फैकल्टी के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य शासन ने एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के खाली पदों पर 56 मेडिकल फैकल्टी का प्रमोशन का तोहफा दिया है, इन सभी फैकल्टियों को राजकीय मेडिकल कॉलेजों में तैनात किया गया है।

दरअसल, उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर के रिक्त पदों पर कुल 56 मेडिकल फैकल्टी के पदोन्नति की संस्तुति की गई थी।

किन मेडिकल कॉलेजों में हुआ प्रमोशन

  • असिस्टेंट प्रोफसेर से एसोसिएट प्रोफेसर के 34 पदों पर किए गए प्रमोशन के तहत 20 मेडिकल फैकल्टी को दून मेडिकल कॉलेज, 6 को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज, 4 को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज और 7 को हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
  • इसमें एनेस्थिसियोलॉजी में 4 मेडिकल फैकल्टी, पैथोलॉजी में 5 मेडिकल फैकल्टी, कम्युनिटी मेडिसिन में 3 मेडिकल फैकल्टी, एनाटॉमी, फार्माकोलॉजी, जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, जनरल सर्जन और गायनी में 2-2 मेडिकल फैकल्टी शामिल है।
  • फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, ब्लड बैंक, माइक्रोबायोलॉजी, साइकेट्री, आर्थोपेडिक्स, ईएनटी, रेडियोथेरेपी, फिजिकल मेडिसिन और न्यूरो सर्जरी में एक-एक मेडिकल फैकल्टी शामिल है।
  • एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर के 22 पदों पर किया गए प्रमोशन ने तहत 12 प्रोफेसर को दून मेडिकल कॉलेज, 3 प्रोफेसर को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज, 3 प्रोफेसर को हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में, 2 प्रोफेसर को हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के साथ ही रुद्रपुर और अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में 1-1 प्रोफेसर को तैनात किया गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews