नया साल से पहले राज्य सरकार का तोहफा, पेंशन राशि में वृद्धि, अब जनवरी से खाते में आएगी 3000 रु पेंशन, ये होंगे पात्र, जानें डिटेल्स

Haryana Government/Pension News : नए साल से पहले हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर ने पेंशन को लेकर एक और बड़ा फैसला किया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के विधुरों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा की है।इसके तहत अब विधुर पेंशन योजना के तहत विधुरों के खाते में तीन हजार प्रति माह पेंशन भेजी जाएगी। यह दरें 1 दिसंबर 2023 से लागू होंगी, ऐसे में दिसंबर की पेंशन सात जनवरी को मिलेगी, तो फरवरी में जनवरी के पेंशन जारी की जाएगी।

नए साल से मिलेगी 3000 रुपए पेंशन

हाल ही में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने एक प्रेसवार्ता कर जानकारी दी थी कि राज्य सरकार ने विधुर एवं अविवाहितों को भी सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने का निर्णय लिया है । राज्य में अब तक 12,882 विधुर तथा 2,026 अविवाहितों की पहचान कर ली गई है, इन्हें 1 दिसम्बर 2023 से पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। वर्तमान में 2700 रुपए पेंशन दी जा रही है और अब नए साल से 300 रुपए बढ़ाकर 3000 रुपए पेंशन दी जाएगी।

इस पेंशन के लिए 3 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले 40 वर्ष आयु के विधुर तथा 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले 45 वर्ष आयु के अविवाहित (पुरुष और महिला) पात्र हैं।वही 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने उपरांत उपरोक्त दोनों श्रेणियों के लाभपात्रों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता की पात्रता अनुसार वृद्धावस्था सम्मान भत्ता की योजना में बदल दिया जाएगा।

बुजुर्गों को भी नए साल से मिलेगी 3000 पेंशन

बता दे कि नवंबर में सीएम खट्टर ने बुजुर्गों की वृद्धावस्था पेंशन में भी 250 रुपए की वृद्धि का ऐलान किया था, जिसके बाद अब बुजुर्गों को भी 2750 की जगह नए साल से 3 हजार रुपये पेंशन मिलेगी। नए दरें 1 जनवरी, 2024 से लागू होंगी, यानि फरवरी से इसका लाभ मिलेगा। वही नए साल से स्टेज- 3 व 4 से जूझ रहे कैंसर पीड़ितों को भी 3000 रुपए मासिक पेंशन शुरू करने का निर्णय लिया है। हाल ही में सीएम मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कैंसर की तीसरी और चौथी स्टेज के मरीजों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता की तर्ज पर मासिक भत्ता पर मुहर लगाई गई थी।इसके तहत तीन लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों के मरीजों को नए साल 2024 से 3000 रुपए मासिक पेंशन दी जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews