राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, फरवरी से लागू करने जा रही ये नियम, कर्मचारियों को इस तरह मिलेगा लाभ

नए नियम के तहत राज्य कर्मचारी अगले महीने से ऑफलाइन के बजाय ऑनलाइन अवकाश के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह नियम एक फरवरी 2025 से लागू होंगे।
राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, फरवरी से लागू करने जा रही ये नियम, कर्मचारियों को इस तरह मिलेगा लाभ

UP Employees: उत्तरप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार अब कर्मचारियों के अवकाश लेने की प्रक्रिया में बदलाव करने जा रही है। नए नियम एक फरवरी 2025 से लागू होंगे।

ऑफलाइन के बजाय ऑनलाइन अवकाश के लिए आवेदन

जानकारी के मुताबिक, नए नियम के तहत राज्य कर्मचारी अगले महीने से ऑफलाइन के बजाय ऑनलाइन अवकाश के लिए आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन न करने वाले विभागों, अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दंड की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे 8.5 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

पोर्टल पर जाकर अपनी छुट्टी के लिए आवेदन कर सकेंगे

नए नियम के अनुसार, कर्मचारियों को फरवरी 2025 से ऑफलाइन व्यवस्था को खत्म करके ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना होगा। कर्मचारी घर बैठे या ऑफिस से ही ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी छुट्टी के लिए आवेदन कर सकेंगे। राज्य सरकार जल्द ही इस संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश जारी करेगी। जिसमें कर्मचारियों को बताया जाएगा कि वे ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर कैसे छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews