लाखों कर्मचारियों को राज्य सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता बढ़ाया, 3 महीने का एरियर भी मिलेगा, अक्टूबर से खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

सरकार ने दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में तीन फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।
Dearness allowance HIKE 2024

UP Employees DA/Bonus/Salary/Pension : दिवाली और उपचुनाव से पहले यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ा दिया है, जिसके बाद डीए 50 से बढ़कर 53 फीसदी पहुंच गया है। नई दरें जुलाई 2024 से लागू होंगी ऐसे में 3 महीने (जुलाई अगस्त सितंबर) का एरियर भी मिलेगा।

इसका लाभ राज्य कर्मचारियों और सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्यप्रभारित कर्मचारियों तथा यूजीसी वेतनमानों में कार्यरत पदधारकों को मिलेगा।बता दे कि प्रदेश में शिक्षक सहित करीब 14 लाख कर्मचारी और 12 लाख पेंशनर्स हैं। इधर, पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित अधिष्ठान के कर्मियों तथा दैनिक वेतनभोगियों को वर्ष 2023-2024 के लिए बोनस भी दिया गया है।

इस तरह होगा एरियर का भुगतान

  • शासनादेश द्वारा स्वीकृत दरों पर महंगाई भत्ते की दिनांक 01 जुलाई से30 सितम्बर 2024 तक की देय अवशेष धनराशि अधिकारी/कर्मचारी के भविष्य निधि खाते में, अवशेष धनराशि पर देय आयकर एवं सरचार्ज की कटौती करते हुए निर्धारित सीमा के अधीन जमा की जायेगी।
  • भविष्य निधि खाते में जमा अवशेष धनराशि दिनांक 01 अक्टूबर, 2025 तक सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी के खाते में जमा रहेगी और इसे उन मामलों को छोड़कर जिनमें भविष्य निधि नियमों के अन्तर्गत अन्तिम प्रत्याहरण (देय हो जाये, उक्त तिथि से पूर्व नहीं निकाला जा सकेगा।
  • यदि कोई अधिकारी/कर्मचारी भविष्य निधि खाते का सदस्य नहीं हैं, तो उक्त अवशेष धनराशि उसके PPF में जमा करायी जायेगी अथवा NSC के रूप में प्रदान की जायेगी परन्तु धनराशि के जिस अंश का सर्टिफिकेट उपलब्ध न हो तो उसे नकद दी जायेगी>
  • NPS से आच्छादित अधिकारियों/कर्मचारियों को देय DA के एरियर की अवशेष राशि के 10% के बराबर राशि कर्मचारियों के टियर-1 पेंशन खाते में जमा की जायेगी तथा राज्य सरकार/नियोक्ता द्वारा उक्त अवशेष धनराशि के 14% के बराबर अंशदान टियर-1 पेंशन खाते में जमा किया जायेगा।
  • उक्त अवशेष की 90% राशि सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी के PPF में जमा करायी जायेगी अथवा NSC के रूप में प्रदान की जायेगी परन्तु धनराशि के जिस अंश का सर्टिफिकेट उपलब्ध न हो तो उसे नकद दी जायेगी।
  • जिन अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवायें इस शासनादेश के जारी होने की तिथि से पूर्व समाप्त हो गई है अथवा जो अधिकारी/कर्मचारी अधिवर्षता की आयु प्राप्त कर 01 जुलाई 2024 से शासनादेश निर्गत होने की तिथि तक सेवानिवृत्त हो गये हो अथवा 06 माह के अन्दर सेवानिवृत्त होने वाले हों, उनको एरियर की सम्पूर्ण राशि का भुगतान नकद किया जायेगा.

अगले हफ्ते आएगी अक्टूबर की सैलरी

योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स, अधिकारियों और सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को नवंबर का वेतन अक्टूबर अंत में ही जारी करने का फैसला किया है।अपर मुख्य सचिव वित्त ने इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि इस बार 31 अक्टूबर, 2 नवंबर को भाई दूज और 3 नवंबर को गोवर्धन पूजा के चलते कर्मचारियों की सैलरी नवंबर की बजाय 30 अक्टूबर को जारी होगी।इसका लाभ राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों और कार्य प्रभारित कर्मियों को मिलेगा। पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों की पेंशन भी इसी दिन आएगी।

Arunachal Pradesh के कर्मचारियों का भी DA बढ़ा

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने भी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिसके बाद डीए 50 से बढ़कर 53% हो गया है।राज्य में बढ़ा हुआ डीए और डीआर 1 जुलाई से लागू होगा, ऐसे में जुलाई अगस्त और सितंबर का भी एरियर मिलेगा। इस फैसले से सरकार पर जुलाई 2024 से मार्च 2025 तक 63.92 करोड़ रुपये का भार आएगा।इसके साथ ही अलग-अलग कैटेगरी के शहरों के लिए हाउस रेंट अलाउंस बढ़ाकर 30%, 20% और 10% कर दिया गया है।बता दें कि पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में 68,818 रेगुलर सरकारी कर्मचारी हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews