बंगाल और ओडिशा के कई इलाकों में दिखाई दे रहा तूफान ‘दाना’ का रौद्र रूप, बडे़-बड़े पेड़ और बिजली के खंभे भी उखड़े

प्रलयकारी तूफान 'दाना' से निपटने के लिए तूफान प्रभावित इलाको में NDRF, SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तैनात की गई हैं। इसके साथ ही सुरक्षा के लिए ओडिशा के 14 जिलों के 10 लाख लोगों को शिफ्ट किया जा चुका है। वहीं इस भयंकर तूफान की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटे आंकी गई है।
बंगाल और ओडिशा के कई इलाकों में दिखाई दे रहा तूफान 'दाना' का रौद्र रूप, बडे़-बड़े पेड़ और बिजली के खंभे भी उखड़े

तूफान ‘दाना’

तूफान ‘दाना’ भयंकर रूप दिखाई दे रहा है। दरअसल इसकी हवा की रफ्तार का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इसने बडे़-बड़े पेड़ और बिजली के खंभे भी उखाड़ दिए हैं। जिसके चलते देश के पूर्वी इलाके में इसका रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार तूफान ‘दाना’ ओडिशा के तट से देर रात 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टकराया। जिसके बाद हर तरफ तबाही का मंजर देखने को मिला।

इस भयंकर तूफान ‘दाना’ की रफ्तार बेहद तेज है। जिसके चलते बड़े-बड़े पेड़ जड़ समेत उखड़ गए। इसके साथ ही ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में इस तूफान की वजह से तेज बारिश देखी जा रही है।

120 किमी की रफ्तार से चल रही हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक ‘दाना’ की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रतिघंटा आंकी जा रही है। इस भयंकर तूफान की चपेट में कई राज्य आए हैं। जिसके चलते इन राज्यों में रेल से लेकर सड़क परिवहन तक भी पूरी तरह से प्रभावित होता हुआ दिखाई दिया है। हालांकि इसे लेकर प्रशासन मुस्तैद दिखाई दे रहा है। एनडीआरएफ और अन्य सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही इसे लेकर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी ओडिशा के सीएम मोहन माझी से बात की है और केंद्र की ओर से हर मदद का आश्वासन दिया गया है।

इन राज्यों में दिखाई दे रहा है इसका सबसे ज्यादा असर

वहीं दूसरी ओर बंगाल पर भी इस तूफान की तबाही देखी जा रही है। पश्चिम बंगाल की स्थिति बेहद खराब नजर आ रही है। हालांकि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मौजूदा स्थिति पर नजर बनाए रखी हैं। तूफान की स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए ममता बनर्जी रात भर नबन्ना में ही रुकीं रहीं। बता दें कि तूफान ‘दाना’ का सबसे ज्यादा असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में देखा जा रहा है। राज्य में इस तूफान के चलते लगातार भारी बारिश देखी जा रही है। इसके साथ ही झारखंड और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भी भारी बारिश की सम्भावना जताई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews