Lockdown Extended: कोरोना के कारण यहां जारी रहेगी सख्ती, 6 सितंबर तक लॉकडाउन बढ़ाया

Lockdown

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत (India Coronavirus Case Update) में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30,948 नए मामले सामने आए है वही 403 संक्रमितों की मौत हो गई। वर्तमान में देश में 3 लाख 53 हजार एक्टिव मरीज है।इसी बीच एक बार फिर तमिलनाडु (Tamil Nadu Lockdown Extended) में 2 और हफ्तों के लिए  लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़े.. MP के इन सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, समयमान वेतनमान स्वीकृत

तमिलनाडु सरकार (Tamil Nadu Government) ने कुछ रियायतों के साथ एक बार फिर लॉकडाउन (Lockdown Extended 2021) 6 सितंबर तक बढ़ा दिया है। हालांकि कुछ अतिरिक्त छूट भी दी गई हैं।सरकार ने लॉकडाउन में हाई स्कूल, कॉलेज और सिनेमा थिएटर को फिर से खोलने सहित कुछ और भी ढील देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़े.. MP School: कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, शिक्षकों को भी निर्देश जारी

इसके तहत कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल (School) एक सितंबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खुलेंगे। 1 सितंबर से सभी कॉलेज बारी-बारी से टीचिंग टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के साथ काम करेंगे।23 अगस्त से सिनेमाघरों को 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खोलने की अनुमति दी गई है। रात 9 बजे तक चलने वाली सभी दुकानें 23 अगस्त से रात 10 बजे तक काम कर सकती हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews