सुब्रत रॉय ने 2,000 रुपये से शुरू किया था कारोबार, स्कूटर पर बेचते थे बिस्कुट-नमकीन, जानें सहाराश्री कैसे बनें अरबों के मालिक

subrata roy

Subrata Roy Wealth And Business: सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय ने मंगलवार की रात अंतिम साँसे ली। उन्होनें अपने कारोबार की शुरुआत केवल 2000 रुपये में थी। स्कूटर की सवारी से लेकर अरबों के मालिक बनने तक का उनके लिए आसान नहीं था। उन्होनें अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखें। कभी वह टॉप 10 उद्योगपतियों के लिस्ट में भी शामिल थे। सहारा का कारोबार आईटी, इन्फ्रस्ट्रक्चर, एंटरटेन्मेंट, रियर एस्टेट, आईटी तक फैला हुआ था। सुब्रत रॉय के पतन की शुरुआत 2009 में हुई।

ऐसे की थी शुरुआत

सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 में बिहार के अररिया में एक जमींदार परिवार में हुआ था। उनकी पढ़ाई -लिखाई कोलकाता में हुई। पढ़ाई में उन्हें कुछ खास रुचि नहीं थी। अपने करियर की शुरुआत के लिए उन्होनें लखनऊ को चुना। वर्ष 1978 में उन्होनें अपने दोस्त से साथ मिलकर स्कूटर पर बिस्कुट और नमकीन बेचने का बिजनेस शुरू किया और देखते-देखते करोड़ों का सम्राज्य खड़ा कर दिया। उन्होनें कपड़े और पंखे की स्मॉल इंडस्ट्री की शुरुआत भी की।

शुरू किए कई कारोबार

सुब्रत रॉय ने अपने दोस्त एसके नाथ के साथ मिलकर चिटफंड कंपनी की शुरुआत की। माध्यम वर्ग और गरीबों को टारगेट करते हुए पैरा बैंकिंग को शुरू किया। उनकी स्कीम “Golden Key” प्रसिद्ध हो गई। कम पैसे कमाने वाले लोग भी पैसे जमा करने लगे। हालांकि 1983-1984 में उनके मित्र से अलग होकर खुद की कंपनी शुरू कर दी। उन्होनें एयरलाइन बिजनेस, लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट, आईपीएल टीम, लंदन-न्यूयॉर्क में होटल, मीडिया इत्यादि बिजनेस को आजमाया। लेकिन एयरलाइन और होटल का बिजनेस लंबे समय तक नहीं चल पाया।

कैसे हुआ सहारा का पतन?

वर्ष 2009 में सहारा कंपनी आईपीओ लाने की योजना बना रही थी। जब कंपनी ने सेबी के पास आईपीओ के लिए अप्लाई किया तो मार्केट रेगुलेटर ने कंपनी का पूरा बायोडाटा मांगा। दस्तावेजों में सेबी ने गड़बड़ी पाई। सहारा ग्रुप पर निवेशकों के पैसे का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा। नियमों के उल्लंघन के आरोप में कंपनी पर करीब 12 हजार करोड़ रुपये का जुर्माना लगा। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। लेकिन सुब्रत रॉय खुद को बचाने में असफल रहें। 2012 में कोर्ट ने सहारा को निवेशकों के पैसों को 15% ब्याज के साथ 24000 करोड़ रुपये वापस करने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर फरवरी 2014 में सुब्रत रॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कितनी संपत्ति छोड़कर गए सुब्रत रॉय?

सहारा ग्रुप की वेबसाइट के मुताबिक सुब्रत रॉय के पास करीब 2 लाख 59 हजार करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है। देशभर में सहारा ग्रुप की 5000 से अधिक यूनिट्स हैं। लखनऊ के अलावा दूसरे महानगरों में मोल, इमारतें और ऑफिस हैं। 30,970 एकड़ का लैंडबैंक भी। करोड़ों की संपत्ति सुब्रत रॉय अपने पत्नी और बच्चों के लिए छोड़कर गए हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews