Sudha Murthy : सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, पीएम मोदी ने दी शुभकामनायें

Sudha Murthy

Sudha Murthy nominated for Rajya Sabha : इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी प्रसिद्ध समाज सेविका सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जैसे खास अवसर पर हुए इस मनोनयन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ख़ुशी जताई है और सुधा मूर्ति को धन्यवाद दिया है। सुधा मूर्ति ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सास भी हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया X पर लिखा- मुझे खुशी है कि भारत के राष्ट्रपति ने श्रीमती सुधामूर्ति जी को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में सुधा जी का योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी ‘नारी शक्ति’ का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है। उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूँ।

2006 में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया 

सुधा मूर्ति एक शिक्षिका और लेखिका हैं, वे इन्फोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं। सुधा मूर्ति की शादी इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति से हुई है, सुधा और नारायण मूर्ति की मुलाकात टेल्को में काम करने के दौरान हुई थी, दोनों ने फिर एक दूसरे से शादी कर ली, इनके दो बच्चे हैं अक्षता और रोहन। सुधा मूर्ति के सामाजिक कार्यों को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें 2006 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया था।

इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडलिस्ट हैं सुधा मूर्ति 

सुधा मूर्ति का जन्म कर्नाटक के गांव शिगगाँव में डॉ एच आर कुलकर्णी और विमला कुलकर्णी के घर 19 अगस्त 1950 को हुआ था, सुधा जी ने BVB कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलोजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई किया, उन्होंने क्लास में टॉप किया तब कर्नाटक के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने उन्हें गोल्ड मैडल दिया था। सुधा जी ने भारतीय विज्ञान संस्थान से कंप्यूटर साइंस में एम टेक किया और भारतीय इंजीनियर्स संस्थान से गोल्ड मैडल प्राप्त किया।

हंसमुख और एनर्जेटिक स्वभाव, 73 साल की उम्र में भी हैं एक्टिव 

सुधा मूर्ति 73 साल की उम्र में भी बहुत एक्टिव हैं, वे आज भी समाज सेवा से जुड़े कार्यों के लिए जुटी हुई है, उनका हंसमुख और एनर्जेटिक स्वभाव उनसे मिलने वाले व्यक्ति को बहुत प्रभावित करता है, वे कहती है अपनी सोच पोजिटिव रखो और ईमानदारी से मेहनत करो ईश्वर जरुर सफलता देता है। सुधा मूर्ति ने नौ से ज्यादा उपन्यास लिखे हैं उनके नाम पर अनेक कथासंग्रह भी हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews