सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री! आज ले सकती हैं शपथ, अजित पवार के निधन के बाद NCP की अहम बैठक

दिवंगत नेता की पत्नी सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने की चर्चाओं जोरों पर हैं। आज होने वाली एनसीपी विधायकों की बैठक में उन्हें विधानमंडल दल का नेता चुने जाने की संभावना जताई जा रही है, जिसके बाद शपथ ग्रहण हो सकता है। ऐसा होता है तो महाराष्ट्र को पहली महिला उपमुख्यमंत्री मिलेगी।
Maharashtra Deputy Chief Ministe

Sunetra Pawar

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का नया उपमुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। आज दोपहर NCP विधायकों की बैठक बुलाई गई है जिसमें सुनेत्रा पवार को विधानमंडल दल का नेता चुने जाने की चर्चा है।। इसके तुरंत बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा जहां उन्हें महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार आज मुंबई पहुंच चुकी हैं और उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का समर्थन भी प्राप्त है। अगर यह प्रक्रिया योजनानुसार होती है तो सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनेंगीं। हालांकि शरद पवार ने कहा है कि उन्हें ऐसे किसी फैसले के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम

महाराष्ट्र की राजनीति आज एक नया मोड़ लेने जा रही है। सूत्रों के अनुसार दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। अजित पवार के बारामती में विमान दुर्घटना में असामयिक निधन के महज तीन दिन बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी आज होने वाली बैठक ने उन्हें अपना नेता चुनने जा रही है। बताया जा रहा है कि इसके बाद आज शाम पांच बजे सादगीपूर्ण समारोह में वे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी।

शरद पवार ने अनभिज्ञता जताई

सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों के बीच शरद पवार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बारे में उनसे न तो कोई चर्चा हुई है न ही कोई प्रस्ताव रखा गया है। शरद पवार ने कहा कि यह उनकी पार्टी का निर्णय हो सकता है, लेकिन उन्हें इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। उन्होंने साफ किया कि मीडिया में चल रही चर्चाओं के आधार पर ही उन्हें इस संभावित घटनाक्रम का पता चला है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरद पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों के संभावित विलय पर कहा कि पिछले चार महीनों से दोनों गुटों के बीच सकारात्मक बातचीत चल रही थी। उन्होंने कहा कि इस संवाद में दिवंगत नेता अजित पवार और वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल सक्रिय रूप से शामिल थे। शरद पवार ने बताया कि दोनों गुटों के विलय से जुड़ा फैसला 12 तारीख को सार्वजनिक किया जाना था। उन्होंने कहा कि अजित पवार की इच्छा थी कि दोनों राष्ट्रवादी गुट एक साथ आएं और मेरी भी यही इच्छा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews