Sunrise Hospital Fire: मुंबई में आपदा पर आपदा, एक ओर वायरस का कहर दूसरी ओर आग का तांडव

Jabalpur News

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। गुरुवार देर रात मुम्बई के सनराइज अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया था। अब खबर है कि इस भीषण आग दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 10 पहुंच गई है। यह घटना गुरुवार रात 11:49 की बताई जा रही है। आग लगते ही अस्पताल में मौजूद मरीजों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए थे। इसके बावजूद इस भीषण हादसे में 10 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

सनराइज अस्पताल भांडुप में ड्रीम मॉल की तीसरी मंजिल पर स्थित है। इस हॉस्पिटल को कोरोना आपदा के बाद कोविड अस्पताल के रूप में तब्दील कर दिया गया था। गुरुवार को हुई आग दुर्घटना के वक़्त अस्पताल में कुल 80 के करीब मरीज एडमिट थे जिनमे से 73 कोरोना संक्रमित और 7 वेंटिलेटर पर थे। आग लगते ही बचाव कार्य शुरू हो गया था और सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर अलग – अलग अस्पतालों में भर्ती करवा दिया गया था। फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुछ घंटों में ही आग पर काबू पा लिया था।

यह भी पढ़ें… MP Corona Alert: 24 घंटे में मिले 2091 मरीज, त्योहारों के लिए आज जारी होगी गाइडलाइन

हालांकि अब तक आग लगने की वजह सामने नहीं आ पाई है। मौके पर पहुंची मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने घटना को लेकर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। साथ ही मॉल के अंदर अस्पताल के संचालन पर आश्चर्य भी व्यक्त किया है। वहीं सनराइज अस्पताल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि ये अस्पताल असाधारण परिस्थितियों में खोला गया था।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews