Surat Building Collapse : गुजरात के सूरत में हुआ बड़ा हादसा, बहुमंजिला इमारत गिरने से 7 लोगों की हुई मौत, कई लोग मलबे में फंसे

Surat Building Collapse : सूरत के सचिन पाली गांव में स्थित एक छह मंजिला इमारत ढहने से 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग मलबे में फंसे होने की आशंका है।
Surat Building Collapse : गुजरात के सूरत में हुआ बड़ा हादसा, बहुमंजिला इमारत गिरने से 7 लोगों की हुई मौत, कई लोग मलबे में फंसे

Surat Building Collapse : गुजरात के सूरत में शनिवार को हुए एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। दरअसल सचिन पाली गांव में स्थित एक छह मंजिला इमारत ढहने से 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग मलबे में फंसे होने की आशंका है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जो अब भी जारी है।

हादसे की जानकारी:

दरअसल शनिवार रात को सूरत के सचिन पाली गांव में एक बहुमंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे की खबर मिलते ही फायर और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सूरत के चीफ फायर अधिकारी बसंत पारीक ने बताया कि अब तक 7 शव बरामद किए जा चुके हैं और मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार सूरत के इंडस्ट्रियल एरिया सचिन में स्थित यह इमारत 2017 में बनाई गई थी। लेकिन केवल 7 साल में ही इस इमारत का गिर जाना इसकी निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान हीरामन केवट, अभिषेक केवट, शिवपूजन केवट, साहिल, प्रवेश और ब्रिजेश गौंड के रूप में हुई है, जबकि सातवें व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हादसे में घायल कशिश शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन

एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर रातभर मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को बचाने का काम कर रही है। अब तक 7 शवों को मलबे से निकाला जा चुका है और एक महिला गंभीर रूप से घायल पाई गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि मलबे के नीचे कितने लोग फंसे हैं, इसका सही अंदाजा नहीं लगाया जा सका है।

हालांकि इमारत के गिरने का मुख्य कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन निर्माण में उपयोग की गई सामग्री और मानकों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इमारत निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews