Sushil Modi Cancer: बीजेपी के दिग्गज नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को हुआ कैंसर, इस बार लोकसभा चुनाव में नहीं कर सकेंगे प्रचार

Sushil Modi Cancer: बीजेपी के दिग्गज नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को हुआ कैंसर, इस बार लोकसभा चुनाव में नहीं कर सकेंगे प्रचार

Sushil Modi Cancer: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर जानकारी देते हुए बताया है कि वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित है। वहीं अब इस खबर से बीजेपी को लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ा झटका लगा है। दरअसल सुशील कुमार मोदी को कैंसर होने के कारण अब वह इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए कोई काम नहीं कर सकेंगे। जिसके चलते अब बीजेपी को बिहार में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल कैंसर होने की पुष्टि खुद सुशील कुमार मोदी ने की है।

दरअसल इसकी पुष्टि करते हुए सुशील कुमार मोदी ने बताया कि वह पिछले 6 महीने से इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। वहीं इस बीमारी के चलते वह इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए कोई काम नहीं कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार सुशील मोदी का इलाज मुंबई में किया जा रहा है। इसी के साथ आपको जानकारी दे दें कि सुशील मोदी राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। वहीं इस पोस्ट के बाद उनके समर्थकों ने उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ की है।

ट्वीट कर दी जानकारी

दरअसल बीमारी की पुष्टि सुशील कुमार मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की जहां उन्होंने लिखा कि, “पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। PM को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।’

जानिए कौन है सुशील मोदी?

दरअसल आपको बता दें कि सुशील मोदी बीजेपी के दिग्गज नेता माने जाते है। मोदी बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री भी रह चुके हैं। वहीं इसके साथ ही सुशील सदन में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका भी निभा चुके हैं। जानकारी के अनुसार जब देश में आपातकाल लगाया गया था उस दौर से निकले छात्र नेताओं में सुशील मोदी का नाम भी शुमार किया जाता है। इसके साथ ही वह राज्यसभा के भी सदस्य रह चुके हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews