DCW Chief Swati Maliwal : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को कार से 15 मीटर तक घसीटा

DCW Chief Swati Maliwal : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को कार से 15 मीटर तक घसीटा

Swati Maliwal, DCW Chief Dragged By Car : दिल्ली महिलाओं के लिए कितनी असुरक्षित है..ये बात दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने खुद अपने साथ हुए भयावह हादसे को साझा करते हुए बताई है। नशे में धुत एक कार चालक ने उन्हें एम्स के गेट नंबर दो के सामने 10 से 15 मीटर तक कार से घसीटा। अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

स्वाति मालीवाल ने किया ट्वीट

स्वाति मालीवाल ने खुद ट्वीट करते हुए इस घटना की जानकारी दी। उन्होने लिखा है कि ‘कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात Inspect कर रही थी। एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए।’ ये घटना गुरूवार तड़के 3.11 बजे हुई। वे महिलाओं की सुरक्षा के हालात का जायज़ा लेने के लिए निकली थी और तभी इस हादसे का शिकार हो गई।

आरोपी गिरफ्तार

स्वाती मालीवाल AIIMS के गेट नंबर दो के नजदीक थी सभी नशे में धुत  एक कार चालक उनके पास रूका और उन्हें गाड़ी में बैठने को कहा। इस दौरान जब उन्होने उसे फटकार लगाते हुए पकड़ने की कोशिश की तो कार चालक ने गाड़ी का शीशा ऊपर चढ़ा दिया। लेकिन स्वाती मालीवाल का हाथ गाड़ी में फंस गया और इसके बाद कार चालक ने उन्हें कार से 10 से 15 मीटर तक घसीटा। ये मामला सामने आने के बाद से सनसनी है। अगर महिला आयोग की अध्यक्ष ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम स्त्रियों की स्थिति का अंदाज़ा आसानी से लगाया जा सकता है। मामले में पुलिस का कहना है कि 47 साल के आरोपी हरीशचंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews