IRCTC के साथ घूमिये हिमालय की वादियां, गंगटोक और दार्जिलिंग की खूबसूरती आपको कर देगी हैरान

IRCTC के साथ घूमिये हिमालय की वादियां, गंगटोक और दार्जिलिंग की खूबसूरती आपको कर देगी हैरान

IRCTC Gangtok And Darjeeling Tour : हिमालय की खूबसूरती के दीवाने सभी हैं, ज्यादातर लोग हिमालय को नजदीक से देखना चाहते हैं, बर्फीली पहाड़ियों, प्राकृतिक सुन्दरता को आँखों में बसाना चाहते हैं, यदि आप भी ऐसे लोगों में से एक हैं तो आइये चलिए हिमालय की सैर पर। IRCTC ने आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज बनाया है।

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन IRCTC भारत के लोगों को देश दुनिया की खूबसूरती, ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक स्थल दिखाता है, आईआरसीटीसी कभी स्पेशल ट्रेन से तो कभी हवाई जहाज से पर्यटकों को लेकर जाता है, लेकिन खास बात ये है कि यात्रायें बड़ी ही आरामदायक होती हैं।

इस बार आईआरसीटीसी हिमालय की बर्फीली चोटियों के पास लेकर लेकर जाने वाला है, इस टूर में हिमालय का ताज कहे जाने वाली लेंड ऑफ़ ब्रीथटेकिंग ब्यूटी “दार्जिलिंग” को आज नजदीक से देख पाएंगे इतना ही नहीं इस पर चेरी ऑन द केक गंगटोक का प्राकृतिक वातावरण आपका मन मोह लेगा।

आईआरसीटीसी गंगटोक और दार्जिलिंग टूर 26 मार्च 2023 को शुरू होगा और 01 अप्रैल 2023 को पूरा होगा, इन 6 रात और 7 दिन में आप अपने किसी भी प्रिय के साथ रहकर इस टूर को यादगार बना सकते हैं। टूर में कलिंगपोंग, गंगटोक और दार्जिलिंग तीनों डेस्टिनेशन कवर होंगी।

आईआरसीटीसी ने इस टूर को एयर टूर बनाया है, इसके लिए स्पेशल फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट से 26 मार्च को उड़ान भरेगी, इसका किराया 48,400/- रुपये प्रति व्यक्ति (तीन वयस्क व्यक्तियों के लिए) निर्धारित किया गया है। यदि आप दो लोग हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 51,400/- रुपये खर्च करने होंगे और यदि आप अकेले इस टूर पर जाना चाहते हैं तो फिर आपको 68,600/- रुपये देने होंगे। बच्चों के लिए अलग से टिकट लेना होगा जिसका किराया भी अनाउंस किया गया है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews