IRCTC की इस नई सुविधा का लाभ उठाइये, अपना वीकेंड शानदार बनाइये

IRCTC की इस नई सुविधा का लाभ उठाइये, अपना वीकेंड शानदार बनाइये

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) अब केवल ट्रेन के टिकट की सुविधा देने वाला नहीं रहा। IRCTC पिछले कुछ समय से पर्यटकों को हवाई सेवा की सुविधा दे रहा है अब IRCTC ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए एक नया फीचर लांच किया है। ये है #IRCTCBus सेवा।

IRCTC ने बस सेवा सुविधा #IRCTCBus की डिटेल अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडिल पर है। इसके अलावा आप bus.irctc.co.in पर विजिट कर इसकी डिटेल ले कर अपने वीकेंड को खूबसूरत वीकेंड में बदल सकते हैं। IRCTC ने bus.irctct.co.in पर बहुत से FAQ का भी जवाब लिखा है।  जिसे पढ़ने से आप को बस बुकिंग की पूरी डिटेल मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें – PM Kisan: करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज!11वीं किस्त पर नई अपडेट, जानें कब खाते में आएंगे 2000

तो फिर देर किस बात की है, यदि आप अपना वीकेंड एन्जॉय करना चाहते हैं और देश के खूबसूरत पर्यटन स्थल घूमना चाहते हैं तो IRCTC की बस सेवा का लाभ उठाइये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews