Telangana : देश में पूरी तरह लॉकडाउन खत्म करने वाला पहला राज्य बना

Corona Guideline

सांकेतिक तस्वीर

हैदराबाद, डेस्क रिपोर्ट। तेलंगाना (Telangana) सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण की वजह से लगाए गए लॉकडाउन (lockdown) को पूरी तरह से हटाने का फैसला लिया है। राज्य सरकार की कैबिनेट में ये फैसला लिया गया और इसी के साथ तेलंगाना देश में ऐसा पहला राज्य बन गया है जहां पूरी तरह से लॉकडाउन को हटाने का फैसला लिया गया है।

Jabalpur: सांसद की स्पोर्ट सिटी प्रस्तावना को मिली मंजूरी, युवा कांग्रेस और पुलिस के बीच झड़प, 150 से ज्यादा गिरफ्तार

कोरोना के मामलों में आई कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने ये निर्णय लिया है। लॉकडाउन खत्म होने के साथ नाइट कर्फ्यू भी समाप्त हो गया है। इसी के साथ अब वहां के लोगों को लॉकडाउन से पूरी तरह निजात मिल गई है। बता दें कि इससे पहले 19 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया था, हालांकि इस दौरान कई छूट भी दी गई थी।

इससे पहले शुक्रवार को तेलंगाना में कोविड 19 के 1417 नए मामले सामने आए। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 6,10,834 हो गई। वहीं 12 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 3546 पहुंच गया। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर इसकी जानकारी दी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews