73 साल के राज्यपाल ने योग दिवस पर किए 51 पुश-अप्स, दिया Fitness का संदेश, बोन स्ट्रेंथ और बॉडी बैलेंस पर कही ये बात

तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने ट्रैकसूट पहनकर योगासन किए। उन्होंने वृक्षासन, भुजंगासन और धनुरासन जैसे योगासनों का प्रदर्शन किया और पुश‑अप्स की सही तकनीक पर भी सुझाव दिए। अब उनकी फिटनेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Tamil Nadu Governor RN Ravi

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि छात्र ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग दंग रह गए। 73 वर्षीय राज्यपाल ने मदुरै के वेल्लम्मल स्कूल में आयोजित योग कार्यक्रम में न सिर्फ विद्यार्थियों के साथ मिलकर योगासन किए, बल्कि मंच पर लगातार 51 पुश अप्स कर सभी को हैरान कर दिया।

राज्यपाल का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है जिसमें लोग उनकी फिटनेस, एनर्जी और डेडिकेशन की सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट में उन्हें ‘फिटनेस आइकन’ और ‘रियल योगी’ भी कहा है। उनका ये वीडिओ ‘उम्र सिर्फ एक नंबर है’ वाली कहावत को सही साबित करता नजर आ रहा है।

राज्यपाल ने 73 साल की उम्र में दिखाया फिटनेस का कमाल

मदुरै में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल रविंद्र नारायण रवि ने वेल्लम्मल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। 73 वर्ष की उम्र में यहां उन्होंने जो कमाल किया..वो अब सुर्खियां बन दया है। उन्होंने न सिर्फ दस हज़ार से ज्यादा छात्रों के  योग सत्र का नेतृत्व किया, बल्कि कार्यक्रम के अंत में लगातार 51 पुश-अप्स कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। एक के बाद एक 51 लगातार पुश‑अप्स के बाद उपस्थित लोगों ने ज़ोरदार तालियों से उनकी सराहना की।

युवाओं को दी ये सलाह

राज्यपाल आर एन रवि ने कहा कि योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं है बल्कि यह मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का एक साधन है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से हमारी बोन स्ट्रेंथ बढ़ती है और शरीर का बैलेंस सही रहता है। उन्होंने युवाओं से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उनके इस प्रदर्शन से साबित होता है कि उम्र कोई बाधा नहीं होती और नियमित योग-व्यायाम से आप फिटनेस मंत्रा को कैसे साध सकते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1095223157″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews