आखिर 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है Teachers Day? जानें इसका दिलचस्प इतिहास

आज 5 सितंबर शिक्षक दिवस है, जिसे देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में इस दिन को मनाना शुरू किया गया था।
Teachers Day 2025

5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस (Teachers Day) एक ऐसा दिन है, जिसे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। भारत में भी ये दिन डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को समर्पित किया गया है। शिक्षा के प्रति उनके लगाव और समर्पण ने उनके जन्मदिन को भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण दिन बनाया है।

वैसे तो पूरी दुनिया में 5 अक्टूबर को वर्ल्ड टीचर्स डे मनाया जाता है लेकिन भारत में यह 5 सितंबर को ही सेलिब्रेट हो जाता है। बच्चे अपने फेवरेट टीचर के लिए अपने हाथों से ग्रीटिंग कार्ड बनाते हैं। उनके लिए गिफ्ट लेकर आते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिरकार 5 सितंबर को ही शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है। अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको इसका इतिहास बता देते हैं।

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को समर्पित (Teachers Day)

शिक्षक दिवस का दिन भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को समर्पित किया गया है। राजनीति में गहरी भूमिका निभाने के साथ वह एक बेहतरीन शिक्षक और दार्शनिक थे। 5 सितंबर 1888 में तमिलनाडु में उनका जन्म हुआ था। उनकी जन्म तिथि की वजह से शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। चलिए इस दिन के बारे में और बातें जान लेते हैं।

कैसे हुई शुरुआत

इस दिन को मनाए जाने के पीछे एक दिलचस्प किस्सा है। दरअसल, एक बार डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के दोस्तों और छात्रों ने उनसे अनुरोध किया कि वह उन्हें उनका जन्मदिन भव्य तरीके से मनाने की अनुमति दें। डॉ सर्वपल्ली इसके पक्षधर नहीं थे और देश में शिक्षकों की स्थिति से भली-भांति परिचित। जब उनके सामने यह प्रस्ताव रखा गया तो उन्होंने कहा कि अगर मुझे सम्मान ना देकर सभी शिक्षकों को सम्मान दिया जाएगा तो मुझे बहुत खुशी होगी। इस तरह से भारत में शिक्षक दिवस मनाने का चलन शुरू हो गया। इसके बाद शिक्षा के क्षेत्र में किए गए डॉक्टर सर्वपल्ली के कार्यों को ध्यान में रखते हुए उनकी जन्म जयंती भारत में शिक्षक दिवस के रूप में घोषित कर दी गई। 1962 में नेशनल टीचर्स डे सेलिब्रेट किया गया और तब से इसे 5 सितंबर को ही मनाया जाता है।

टीचर्स को दें खास तोहफा

शिक्षक दिवस के दिन सभी अपने टीचर्स का सम्मान करने के अलावा उनके लिए गिफ्ट भी लेकर आते हैं। अगर आप अपने फेवरेट टीचर को कोई गिफ्ट देना चाहते हैं तो उनके लिए वॉलेट या फिर बैग, किताब, कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम और मग जैसे गिफ्ट ले सकते हैं। आप चाहे तो एक फोटो फ्रेम बनाकर भी उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। इस तरह के गिफ्ट आपके शिक्षक को हमेशा आपकी याद दिलाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews