Food Alert: तेलंगाना लैब ने की Dairy Milk Chocolate में कीड़े और जाले होने की पुष्टि, खाने के लिए बताया असुरक्षित

dairy milk chocolate

Food Alert: चॉकलेट की मशहूर कंपनी कैडबरी डेरी मिल्क को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें कीड़े होने का दावा करते हुए हैदराबाद के एक शख्स सोशल मीडिया X पर पोस्ट साझा किया था, जिस पर तेलंगाना लैब ने चॉकलेट में कीड़े और जाले होने की पुष्टि की है। वहीं इसको लेकर तेलंगाना राज्य खाद्य प्रयोगशाला की तरफ से कीड़े और जाले की पुष्टि होने के बाद कैडबरी चॉकलेट के उपभोग को असुरक्षित करार दिया है।

ये है पूरा मामला

यह पूरा मामला 9 फरवरी 2024 का है। जब हैदराबाद का एक शख्स रॉबिन जैचियस ने कैडबरी डेयरी मिल्क का चॉकलेट खरीदा था। इस दौरान उसमें कीड़े और जाले मिले थे। जिसके बाद जैचियस ने इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया था। इस दौरान रॉबिन जैचियस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि रत्नदीप मेट्रो अमीरपेट से चॉकलेट खरीदी गई, जिसमें कीड़ी रेंगते हुए मिला है। वहीं रॉबिन सवाल भी खड़ा किया था कि क्या नजदीक एक्सपायरी डेट उत्पादों की गुणत्ता जांच की जाती है? इसके साथ ही सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरों के लिए कौन जिम्मेदार है ये भी सवाल उठाया था?

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से की अपील

वहीं चॉकलेट में कीड़े और जाले की पुष्टि होने के बाद रॉबिन जैचियस ने स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से अपील की। इस दौरान रॉबिन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कृपया इन कंपनियों को सिस्टम का मजाक न बनने दें। साथ ही लिखा कि इन कंपनियों को कड़ी सजा देने के साथ लाइसेंस भी रद्द कर देनी चाहिए।

इस अधिनियम के के तहत उत्पाद को माना गया असुरक्षित

तेलंगाना राज्य खाद्य प्रयोगशाला के मुख्य सार्वजनिक विश्लेषक की तरफ से एक रिपोर्ट पेश की गई। जिसमें कहा गया कि चॉकलेट के नमूने में सफेद कीड़े और जाले होने की पुष्टि की गई है। वहीं इस खाद्य सुरक्षा और मानकर अधिनियम, 2006 की धारा 3 (ZZ) (iii) (ix) के तहत असुरक्षित करार दिया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews