SUV के बोनट पर बैठकर शादी करने निकली दुल्हन, लेकिन पड़ गए थाने के फेरे

SUV के बोनट पर बैठकर शादी करने निकली दुल्हन, लेकिन पड़ गए थाने के फेरे

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शादी किसी के भी जीवन का बेहद अहम पड़ाव होता है। इसीलिए लोग कोशिश करते हैं कि उनकी शादी यादगार बने। लेकिन कई बार लोग कुछ खास करने के चक्कर में जोखिम भी उठा लेते हैं और ऐसा ही एक मामला सामने आया है पुणे में।

Neha Kakkar इंस्टाग्राम पर बनीं तीसरी सबसे बड़ी सेलिब्रिटी, इस तरह मनाया जश्न

दरअसल पुणे के भोसरी इलाके में रहने वाली एक दुल्हन अपनी शादी में शामिल होने के लिए अनोखे लेकिन खतरनाक तरीके से निकली। इस दुल्हन ने अपनी बारात निकाली और एक SUV कार की बोनट पर बैठकर शादी करने जा रही थी। इस दौरान सामने मोटरसाइकिल पर बैठकर फोटोग्राफर पूरा वीडियो शूट कर रहा था। रास्ते में जिसने भी एसयूवी के बोनट पर सजी धजी दुल्हन को देखा, हैरत में पड़ गया। पुणे के पास दिवे घाट से जा रहे किसी व्यक्ति ने इसका वीडिय बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

जब पुलिस के पास ये वीडियो पहुंचा तो वो उन्होन गाड़ी की नंबर प्लेट से मालिक का पता किया और फिर ये जानकारी ली कि शादी कहां हो रही है। पुलिस शादी समारोह में पहुंची और शादी शांति से होने दी। इसके बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों और आईपीसी की धाराओं के तहत दुल्हन, वीडियोग्राफर और चालक सहित वाहन में सवार अन्य लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, महाराष्ट्र कोविड विनियमन अधिनियम आदि के तहत दर्ज किया है। इसी के साथ कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का भी मामला है क्योंकि दुल्हन सहित किसी ने मास्क भी नहीं पहना था।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews