दिल्ली को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, 28 परियोजनाओं के लिए 1647 करोड़ रुपये की दी स्वीकृति, सीएम रेखा गुप्ता ने दी जानकारी

केंद्र सरकार ने दिल्ली की 28 परियोजनाओं के लिए 1,647 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। साथ ही 756 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी स्वीकृत की है। सीएम रेखा गुप्ता ने इसकी जानकारी दी है।
Rekha Gupta

केंद्र सरकार ने राजधानी दिल्ली की 28 परियोजनाओं के लिए 1,647 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता को मंजूरी दी है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार द्वारा अपने संसाधनों से पूंजीगत निवेश बढ़ाने के प्रयासों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 756 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी स्वीकृत की है। सीएम रेखा गुप्ता ने इसकी जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली के विकास को नई रफ्तार मिली है। केंद्र सरकार ने 28 प्रमुख परियोजनाओं के लिए 1647 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। जिसके बाद अब मेट्रो विस्तार, बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर, करावल नगर फ्लाईओवर और ईवी चार्जिंग स्टेशन समेत कई जनहित के काम अब तेजी से पूरे होंगे।

दिल्ली को केंद्र से 756 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राजधानी हमारी सरकार के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली के अन्य विकास कार्यों के लिए 756 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन भी केंद्र सरकार द्वारा दी गई है। केंद्र की मोदी सरकार ने विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और दिल्ली की क्षमता पर अपना अटूट विश्वास भी जताया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के विकास के लिए केंद्र सरकार का यह सहयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सहयोग से केंद्र सरकार राज्यों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने, पूंजीगत निवेश को बढ़ावा देने और समग्र विकास को गति देने के लिए लगातार प्रभावी पहल कर रही है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews