सोशल मीडिया पर बच्चे ने निकाली अपनी भड़ास, कहा- रोज वही लौकी टिंडे, देखिये वीडियो

सोशल मीडिया पर बच्चे ने निकाली अपनी भड़ास, कहा- रोज वही लौकी टिंडे, देखिये वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। लॉकडाउन के दौर में ज्यादातर लोग अपने घरों में बंद हैं। ऐसे में लगभग हर घर में किचन का मामला गड़बड़ाया हुआ है। कहीं महिलाएं घरवालों की फरमाइशों को पूरा कर करके थक गई हैं तो कहीं बच्चे रोज वही सब्जी खाकर उकता गए हैं। इसी बात को लेकर इन दिनों एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

केपटाउन में समंदर किनारे दिव्यांका त्रिपाठी का खूबसूरत अंदाज, वाइन कलर की साड़ी में दिखीं

इस वीडियो में एक बच्चा अपनी शिकायतें सुना रहा है। वो कहता है मुझे न मम्मियों का समझ में नहीं आता। सुबह शाम जब खाना बनाने जाएंगी न, तो पूछेगी बेटा क्या बना लूं। हम पहले तो कह देते हैं कि आपकी पसंद का बना लो। लेकिन फिर भी पूछेगी। डिमांड जैसे ही रखना शुरू करे तो यह नहीं है, वो नहीं है ये वो..और आखिरी में वही खाने को मिलता है जो मम्मी के पसंद का होता है..टिंडे और लौकी। मतलब पहले पूछते क्यो हों। धनराज नाथवानी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि ‘दोस्त, मैं आपकी भावनाएं समझ सकता हूं।’ अब इस वीडियो को सैंकड़ों लोग पसंद कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews