पिता ने ही ली बेटे की जान, नदी में धक्का दिया, बच्चे की मौत

पिता ने ही ली बेटे की जान, नदी में धक्का दिया, बच्चे की मौत

सूरत, डेस्क रिपोर्ट। दीपावली के मौके पर एक दिल दहलाने वाली खबर आ रही है गुजरात से। सूरत में एक शख्स ने अपने नाबालिग बेटे को पुल से नदी में फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक वो अपने बेटे को पटाखे दिलाने के बहाने ले गया था। घटना में बच्चे की मौत हो गई वहीं पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार लिया है।

2 दिन में 21 लोगों की मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका, जांच के आदेश

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने उन्हें शुरूआत में बताया कि बेटा सेल्फी लेते हुए नदी में गिर गया। लेकिन उससे पूछताछ और जांच में पता चला कि उसने खुद अपने नाबालिग बेटे को नदी में धक्का दे दिया। घटना सूरत के नानपुरा इलाके की है जहां आरोपी जाकिर सईद शेख अपने बेटे को 31 अक्टूबर को तापी नदी पर बने मक्काई पुल पर लेकर गया था। वहां से उसने बेटे को नदी में धक्का दे दिया और फिर चिल्लाने लगा कि बेटा सेल्फी लेते हुए गिर गया। मामले की तफ्तीश में पता चला कि उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था और वो पिछले पांच साल से अलग रह रहे थे। आरोपी को पत्नी पर शक था कि उसके किसी और  से नाजायज संबंध है। इसे लेकर वो कई बार पत्नी को धमका भी चुका था कि वो बेटे को कुछ कर डालेगा। इससे पहले भी वो बेटे को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक चुका था लेकिन तब बच्चा बच गया था। फिलहाल आरोपी ने गुनाह कुबूल कर लिया है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews