भारत में लगाया गया स्पूतनिक वी का पहला टीका, ये होगी कीमत

भारत में लगाया गया स्पूतनिक वी का पहला टीका, ये होगी कीमत

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रूसी कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक वी (Sputnik V) की कीमत करीब 1000 रूपये होगी। भारती में इसका आयात करने वाली डॉक्टर रेड्डी लेबोरेटरीज (Dr Reddy’s Laboratories) ने इसकी कीमत का ऐलान कर दिया है। स्पूतनिक वी की कीमत 948 रुपये और 5% जीएसटी होगी जो करीब 47.40 रुपये पड़ेगा। इस तरह एक डोज 995.40 रुपये का पड़ेगा।

डबरा- न दो गज दूरी, न मास्क है जरूरी, प्रशासन की लापरवाही के आगे फीका पड़ रहा कोरोना का खौफ

शुक्रवार को हैदराबाद में डॉ. रेड्डी लैब ने स्पूतनिक की सॉफ्ट लॉन्चिंंग करते हुए एक व्यक्ति को इसका पहला डोज लगाया। स्पूतनिक वी के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए बताया गया है कि ‘भारत में स्पूतनिक वी का पहला डोज़ लगाया गया। डॉक्टर रेड्डीज़ लेबोरेटरीज के कस्टम फार्मा सर्विसेज के ग्लोबल हैड दीपक सापरा पहला टीका लगवाते हुए दिख रहे हैं।’ भारत में इसकी पहली खेप 1 मई को पहुंची थी। 13 मई को इसे सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी, कसौली से मंजूरी भी मिल चुकी है। भारत में अब तक दो वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन लगाई जा रही है, टीकारण अभियान में स्पूतनिक वी तीसरी वैक्सीन होगी जो लोगों को लगाई जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews