युवती का परिवार ही बना उसकी शिक्षा का दुश्मन, अश्लील हरकतें कर दी तेजाब फेंकने की धमकी

युवती का परिवार ही बना उसकी शिक्षा का दुश्मन, अश्लील हरकतें कर दी तेजाब फेंकने की धमकी

बरेली, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर लड़की का परिवार ही उसकी शिक्षा का दुश्मन बन गया है। मुस्लिम समाज की इस युवती ने 12वीं पास कर ली है और अब वह कॉलेज की पढ़ाई करना चाहती है। लेकिन उसकी दादी और चाचा नहीं चाहते हैं कि वह कॉलेज जाए। भतीजी को कॉलेज जाने से रोकने के लिए दोनों चाचा ने शर्मिंदगी की हद पार कर दी है। इतना ही नहीं उन्होंने लड़की पर तेजाब फेंकने की धमकी भी दे डाली। इस डर से युवती ने कॉलेज जाना बंद कर दिया।

लड़की ने अपनी मां के साथ सुभाष नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया है कि उसके पिता की प्राइवेट नौकरी है और घर की स्थिति ठीक नहीं है। 12वीं पास करके उसने ग्रेजुएशन में एडमिशन लेकर कोचिंग शुरु की थी। दादी और चाचा नहीं चाहते हैं कि वह आगे पढ़े, उनका कहना है कि स्कूल कॉलेज लड़कियों के लिए नहीं है।

Must Read- Gautam Adani को पीछे छोड़ ये शख्स बना दुनिया का दूसरा अरबपति, जानें कौन हैं टॉप 10

आगे पीड़िता ने बताया कि 20 अगस्त को वह अपनी मां के साथ घर पर अकेली थी। तभी दोनों चाचा घर में घुस गए। घर में घुसकर उन्होंने अश्लील हरकतें की और फिर निर्वस्त्र हो गए। इस बात की सूचना मां ने पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस बिना किसी कार्रवाई के चली गई। चाचाओं की हरकत यहीं नहीं रुकी जब अगले दिन लड़की कॉलेज गई तो उन्होंने उसे तेजाब फेंकने की धमकी दी।

दो चाचा की इस हरकत के बाद तीसरे चाचा ने भी घर आकर गाली-गलौज और बदतमीजी की। सभी के रवैए से परेशान होकर छात्रा ने कोचिंग जाना बंद कर दिया। छात्रा दूसरी बार अपनी मां के साथ थाने पहुंची तब कहीं जाकर उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई।

छात्रा को परेशान करने वाले उसके चाचा चाची और दादी अभी भी बाज नहीं आ रहे हैं। मामला दर्ज होने के बाद अब वह परिवार का हवाला देते हुए उसे समझौता करने के लिए कह रहे हैं। लड़की का कहना है कि वह किसी भी तरह से समझौता नहीं करेगी, क्योंकि जिन लोगों को अपनी भतीजी के सामने कपड़े उतारते हुए शर्म नहीं आई वह किस परिवार की बात कर रहे हैं।लड़की का कहना है कि मेरे माता-पिता मुझे पढ़ा रहे हैं तो उन लोगों को क्या परेशानी आ रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews