बांटने की राजनीति खत्म हो.. हमें उम्मीद है कि चीजें बदलेंगी, KT रामा राव से मिलने के बाद बोले अखिलेश यादव

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने शुक्रवार को हैदराबाद में BRS के वर्किंग प्रेसिडेंट केटी रामा राव के साथ मुलाकात की।
Akhilesh Yadav

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने शुक्रवार को हैदराबाद में BRS के कार्यवाहक अध्यक्ष केटी रामा राव के साथ मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं KT रामा राव को धन्यवाद देता हूं। उनसे मिलकर मुझे ऐसा लगता है जैसे कोई अपना ही हो।

सपा सांसद ने कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आम बात है। कभी-कभी जनता हमें मौके देती है और कभी-कभी यह हमें चीजों को फिर से देखने का मौका देती है। एक समय था जब हम भी बहुत कम सीटें जीतते थे लेकिन हम तब भी जनता के बीच रहे। इसका ही परिणाम हमें ​लोकसभा चुनाव में मिला। आज यूपी में सांसदों के मामले में दूसरे नंबर पर है। आपको कभी पता नहीं चलेगा कि जनता कब आपके साथ खड़ी होगी।

उन्होंने आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि चीजें बदलेंगी और देश को जिसकी जरूरत है। एक विजन के साथ तरक्की के रास्ते पर चलेंगे जिससे कि बांटने की राजनीति खत्म हो। इसके लिए हम सही दिशा में कार्य करेंगे।

यह कोई राजनीतिक बैठक नहीं- अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि यह कोई राजनीतिक बैठक नहीं थी। मैं उन्हें हमेशा से जानता हूं और मैं उनसे मिलने आया था। उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है। मैं पहले भी आना चाहता था, लेकिन राजनीतिक हालातों की वजह से नहीं आ सका। मैं आज उनके घर गया और उनसे मिला। जब भी मौका मिलेगा, मैं यहां आकर उनसे फिर मिलूंगा।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews