युवक का जानी दुश्मन बना सांप, 15 दिन में 8 बार कर चुका है हमला

Due-to-superstitions

सांकेतिक तस्वीर

आगरा, डेस्क रिपोर्ट। टीवी सीरियल और फिल्मों में नाग-नागिन का बदला लेने के किस्से तो हमने बहुत सुने हैं। इसी तरह का एक किस्सा अगर आपको असल जिंदगी में सुनने को मिले तो किसी का भी चौंक जाना लाजमी है। उत्तर प्रदेश (UP) के आगरा (Agra) के गांव से ऐसा ही मामला सामने आया है। यह कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यहां रहने वाले 20 साल के एक युवक पर 15 दिनों में एक ही सांप (Snake) 8 बार हमला कर चुका है।

आगरा जिले के एक गांव में रहने वाले 20 साल के युवक रजत चाहर को एक ही महीने में एक ही सांप कई बार डस चुका है। लड़का जहां भी अकेला दिखता है ये सांप उस पर हमला कर देता है। बार-बार हो रहे हमले की वजह से लड़के की आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कम हो रही है।

Must Read- सदन में गेम खेलते और तंबाकू खाते दिखे BJP MLA, वायरल हुआ सपा का शेयर किया गया वीडियो

खबरों के मुताबिक 15 दिन में इस एक ही सांप ने लड़के पर लगभग 8 बार हमला किया है। एक बार तो युवक के सोते समय साथ में से काट लिया। दर्द होने पर वह चिल्लाने लगा तो घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज किया गया। अपने बेटे को बचाने के लिए परिवार झाड़-फूंक समेत सभी तरह के उपाय अपना चुका है लेकिन कोई भी फायदा नहीं हो रहा। घटना की वजह से पूरे इलाके में दहशत का माहौल भी बना हुआ है।

सांप को अब तक कोई भी नहीं पकड़ पाया है। इस मामले की सूचना वन विभाग को भी दे दी गई है, लेकिन अब तक कोई अधिकारी जांच के लिए नहीं पहुंचा है। घटना के बारे में जिस भी व्यक्ति को जानकारी लग रही है वह हैरान दिखाई दे रहा है। उधर लड़के और उसका परिवार घटना से काफी परेशान हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews