चलती ट्रेन में चोर को लटकाया, वीडियो हुआ वायरल

चलती ट्रेन में चोर को लटकाया, वीडियो हुआ वायरल

पटना, डेस्क रिपोर्ट | मामला बिहार के बेगूसराय का है। जहां एक चोर की अजीब घटना सामने आई है। दरअसल ट्रेन में बैग, मोबाइल, पर्स इत्यादि का चोरी होना आम बात है। कई बार तो चोर को पकड़ लिया जाता है। कई बार लोगों को चोरी होने का पता भी नहीं लग पाता। ऐसे में एक घटना घटी जिसके बाद शायद चोरी करने वालों के रुह कांप उठेंगे और शायद ही वो चोर या फिर अन्य कोई और भी चोरी करने से पहले इस खतरनाक घटना को जरूर याद करेगा। तो चलिए बताते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ उस चोर के साथ जो उसको लोगों से मिन्नतें करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें – MPPSC : उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, फाइनल आंसर की जारी, यहां करें डाउनलोड, 129 पदों पर होनी है भर्ती

दरअसल एक ट्रेन में लोगों ने चोरी करने के आरोप में चोर को ट्रेन की खिड़की के बाहर लटका दिया। जिससे आसपास में बैठे यात्री भी डर से सहम गए कि आने वाला पल कैसा होगा। जिसके बाद वो चोर लोगों से अपने जीवन की भीख मांगने लगा। बता दें कि जब उस युवक को खिड़की से लटकाया गया था, तब वो ट्रेन स्पीड गति से चल रही थी। ऐसे में एक भी चुक व्यक्ति की जान पर बन सकती थी। वहीं आसपास के लोगों ने चलती ट्रेन में इस युवक का वीडियो बना लिया, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें आरोपी चोर अपनी भाषा में कह रहा है कि, हाथ मत छोड़ना भैय्या, हाथ टूट जाएगा। हाथ मत छोड़ना, नहीं तो मर जाऊंगा।

https://youtu.be/eh77mdMB6jU

यह भी पढ़ें – अग्निवीर की भर्ती में आर्मी इंटेलिजेंस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

बता दें कि यह घटना सोनपुर-कटिहार रेल खंड के साहेबपुर कमाल स्टेशन की है। जहां ट्रेन में चोरी करने के उद्देश्य से आए दो युवक ने ट्रेन चलने के बाद यात्री का मोबाइल छिना। जिसके बाद यात्रियों ने सर्तकता बरतते हुए एक युवक के हाथ को बड़ी मजबूती से पकड़ लिया। वहीं एक युवक भागने में सफल रहा। लेकिन दूसरे वाले को लोगों ने पकड़कर ऐसी सजा दी कि उसने करीब से अपने मौत को देख लिया।

यह भी पढ़ें – Indore : इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगा नर्मदा जलप्रदाय, शनिवार से होगा सामान्य, ये है बड़ी वजह

वहीं सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। वो 13 सेंकेंड का है, जिसमें लोगों की आवाज भी सुनाई दे रही है। जिसमें वो कह रहे हैं कि, इसे ऐसे ही पकड़कर खगड़िया ले जाएंगे। बता दें कि चोर ने जिसका फोन छीना था उसका नाम सत्यम है। फोन छीनने के दौरान ही सत्यम और उसके साथियों ने उसे धर दबोचा और खिड़की के सहारे ही लटका कर GRP थाने ले गए। साथ ही युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने युवक पर मामला दर्ज कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें – Rashifal 16 September 2022 : मेष-सिंह-वृश्चिक-कुंभ के लिए दिन उत्तम, भाग्योदय-सम्मान-आय में वृद्धि, मिथुन तुला रहें सावधान, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews