दिल्ली-हरियाणा समेत 15 से ज्यादा राज्यों में हो सकती है बारिश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में ओलावृष्टि की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

rajasthan weather

IMD Weather Update: इन दिनों देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। बारिश ने लोगों को जहां चिलचिलाती धूप से राहत दी है तो वहीं ओलावृष्टि और आंधी से नुकसान भी देखने को मिला है। राजधानी दिल्ली के कई हिस्से में शनिवार और रविवार को तेज बारिश और हवाओं का दौर देखा गया जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मौसम को लेकर अपडेट जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह का बना रहेगा। अगले 24 से लेकर 48 घंटे तक पश्चिम उत्तर भारत में बारिश का दौर देखा जाएगा।

IMD का वेदर अपडेट

आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक 15 अप्रैल को भी उत्तर पश्चिम भारत में बारिश का दौर देखने को मिलेगा। 16 अप्रैल को भी इसी तरह का मौसम बने रहने की उम्मीद जताई गई है। 12 अप्रैल को उत्तर पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बना है जिसकी वजह से लगातार बादल छाए रहेंगे और इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

कब तक रहेगा विक्षोभ का असर

जानकारी के मुताबिक इस पश्चिमी विश्व का असर 18 से 19 अप्रैल तक देखने को मिलेगा। तब तक ठंडी हवाएं चलती रहेगी और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंच पाएगा। 18 अप्रैल के बाद धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। हालांकि, बढ़ते हुए तापमान के बीच भी कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

IMD

कहां होगी बारिश

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में दिल्ली समेत 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी का दौर देखा जा सकता है। इसके अलावा हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखा जाएगा। इन जगहों पर गरज और चमक के साथ धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि भी देखी जा सकती है।

IMD

बिहार और बंगाल में अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा बिहार और बंगाल समेत अन्य राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई गई। उड़ीसा, विदर्भ, झारखंड, मराठवाड़ा और पश्चिम बंगाल में गरज चमक के साथ मध्यम बारिश का दौरा देखने को मिल सकता है। अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु और असम जैसे इलाकों में मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews