बहुत फेमस हैं Lakshadweep के ये फूड आइटम्स, बेहतरीन स्वाद जीत लेता है लोगों का दिल

Lakshadweep street food

Lakshadweep Street Food: हमेशा अपनी खासियतों के चलते पहचाने जाने वाले भारत में कई अद्भुत स्थान मौजूद हैं। यहां पर पर्यटन की दृष्टि से प्राकृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक सभी तरह के स्थान है। इन दिनों बहुत कम चर्चा में रहने वाला खूबसूरत द्वीप लक्षद्वीप लगातार चर्चा में बना हुआ है। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां की यात्रा की है तब से इस जगह को काफी ज्यादा प्रसिद्धि मिली है और हर कोई सोशल मीडिया पर इसकी तुलना मालदीव से करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह द्वीप 36 द्वीपों के समूह से बना हुआ है जो बहुत ही खूबसूरत है और यहां के नजारे किसी को भी हैरान कर सकते हैं। यहां का दूर-दूर तक फैला नीला हुआ समंदर अद्भुत शांति का एहसास देता है।

आप में से कई लोगों ने इस शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में पढ़ा और सुना होगा और कुछ लोगों ने यहां की यात्रा भी की होगी। लेकिन क्या आपको पता है कि यहां के वह कौन से फूड आइटम्स है जो बहुत ही ज्यादा लजीज होते हैं और लोगों को अपना दीवाना बना देते हैं। आज हम आपके यहां की कुछ ऐसी डिश के बारे में बताते हैं जिन्हें स्थानीय लोग बहुत ही शौक से कहते हैं। अगर आप भी घूमने के लिए लक्षद्वीप जा रहे हैं तो आपको शानदार फूड आइटम्स का स्वाद जरूर चखना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं कि यहां के फेमस स्ट्रीट फूड कौन से हैं।

मुस कबाब

लक्षद्वीप के सबसे शानदार स्ट्रीट फूड आइटम्स में से मुस कबाब एक है जो दरअसल एक सी फूड है। इसे मछली के टुकड़ों में हल्दी, मिर्च, धनिया, लौंग इलायची और कोकोनट मिल्क के पेस्ट के साथ तैयार किया जाता है। टमाटर की पूरी के साथ पकाए जाने के बाद यह बहुत स्वादिष्ट हो जाता है।

ऑक्टोपस फ्राई

जब आप लक्षद्वीप पर जाएंगे तो यहां पर आपको ऑक्टोपस फ्राई पसंद करने वाले कई सारे लोग मिलेंगे। यह एक ऐसी डिश है जिसमें बच्चे ऑक्टोपस को क्रिस्पी करके परोसा जाता है और लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं।

किलंजी

यह डिश चावल और अंडे की मदद से बनाई जाती है। इसमें केले, गुड़ और कोकोनट मिल्क से तैयार की गई ग्रेवी डाली जाती है। खास मौकों के अवसर पर इसे लक्षद्वीप में विशेष तौर पर तैयार किया जाता है।

बटला अप्पम

अगर आप इस द्वीप पर जाकर यहां की स्वादिष्ट मिठाई का स्वाद ही ना चखें तो फिर आपने भला यहां पर क्या खाया है। यहां पर बटला अप्पम नाम की एक शानदार मिठाई मिलती है जो आटा, चीनी, अंडे और इलायची से बनाई जाती है। यह खाने में काफी स्वादिष्ट होती है और स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों को भी पसंद आती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews