40 से ज्यादा बिजली के खंभों के तार ले उड़े चोर, अधिकारियों में मचा हड़कंप, जांच जारी

40 से ज्यादा बिजली के खंभों के तार ले उड़े चोर, अधिकारियों में मचा हड़कंप, जांच जारी

कौशांबी, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश (UP) के कौशांबी (kaushambi) में चोरों का एक अनोखा कारनामा सामने आया है। बिजली चोरी की घटनाएं तो कई बार सुनने में आती है, लेकिन अब चोरों ने विभाग के सामान पर भी हाथ साफ करना शुरू कर दिया है। कौशांबी से भी इसी तरह का मामला सामने आया है।

चोरी की ये घटना सैनी के सिराथू पावर हाउस की है। यहां पर एक व्यक्ति ने फोन कर के इस बात की जानकारी दी कि खंभों से बिजली के तार चोरी हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया है कि यह लाइन पिछले 8 सालों से बंद है और चोरी का पता लगने के बाद जांच की जा रही है।

Must Read- महाराष्ट्र के CM शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसी

सिराथू पावर हाउस से डाली गई यह लाइन कोखराज तक जाती है। लेकिन कुछ सालों पहले इस ग्रामीण इलाके का विद्युतीकरण दीनदयाल उपाध्याय विद्युत योजना के अंतर्गत करवा दिया गया है। यही वजह है कि 33 केवीए की लाइन बंद पड़ी हुई है। कुछ समय पहले अकेला गांव के समीप खंभे से कुछ तार टूट कर नीचे गिर गए थे। इसकी सूचना भी ग्रामीणों के जरिए विभाग को दी गई थी।

सूचना मिलने पर कर्मचारियों ने खंभे में वापस से तार बांध दिए थे। इसके बाद अब निहालपुर और चतुरीपुर गांव के पास 40 से ज्यादा खंभों के तार चोरी जा चुके हैं। लाखों रुपए की चपत चोरी की वजह से विभाग को लग चुकी है। मामले की सूचना मिलते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है और अब अधिकारी मामले की जांच करवाने की बात कह रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews