राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का तीसरा दिन, आज गर्भगृह में विराजेंगे रामलला, होंगे विशेष अनुष्ठान

Ram Mandir Pran Pratishtha

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का दौर लगातार जारी है। 16 जनवरी से शुरू हुए अनुष्ठान का आज तीसरा दिन है और आज रामलला की प्रतिमा को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। बुधवार रात क्रेन के जरिए भगवान की प्रतिमा को मंदिर परिसर में लाया गया। आज उन्हें स्थापित कर कई तरह की पूजन विधि की जाएगी।

जब मूर्ति को क्रेन की सहायता से मंदिर में लाया गया तब गर्भगृह में विशेष पूजन का आयोजन भी किया गया था। रामलला की ये मूर्ति 3.4 फीट की है जिसे एक सिंहासन पर विराजमान किया जाएगा। ये बाल रूप की खड़ी हुई प्रतिमा है, जिसके भक्तों को दर्शन होंगे।

आज कौन से अनुष्ठान

आज रामलला का विशेष पूजन अर्चन किया जाने वाला है। जिसमें मुहूर्त के मुताबिक गणेश अंबिका पूजन, प्रधान संकल्प, पुण्याहवाचन, वरुण पूजन, आयुषमंत्र जप, नांदीश्राद्ध, मधु पर्क पूजन, दिग्रक्षण, वास्तु बलिदान, दुग्ध धारा, जलधाराकरण, गंधादिवास सायं पूजन और आरती समेत कई विशेष आयोजन किए जाने वाले हैं।

22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है जिसके लिए लगातार अनुष्ठान किए जा रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन तक यह क्रम लगातार चलता रहेगा। 121 आचार्य संस्थान का संचालन कर रहे हैं और पूजन अर्चन का क्रम लगातार जारी है। 22 जनवरी को 12:20 पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

बुधवार को हुए ये आयोजन

बुधवार को रामलला की प्रतीकात्मक मूर्ति को जल यात्रा और कई तरह की पूजन अर्चन के बाद मंदिर में लाया गया था। इसके बाद प्रतिमा को मंदिर परिसर में भ्रमण करवाया गया और शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में यहां पर पंडे पुरोहित मौजूद थे जिन्होंने पूजन अर्चन संपन्न करवाया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews