ये दिवाली ऐतिहासिक है…बोले पीएम मोदी “500 साल बाद रामलला के मंदिर में होगा दीपोत्सव”

मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पीएम मोदी ने किया प्रदेश के स्वास्थ्य वर्धन के लिए लोकार्पण, इसमें नीमच, मंदसौर और सिवनी के मेडिकल कॉलेज शामिल
ये दिवाली ऐतिहासिक है...बोले पीएम मोदी "500 साल बाद रामलला के मंदिर में होगा दीपोत्सव"

पीएम मोदी ने इस दिवाली को सबसे खास दिवाली बताया है। दरअसल उन्होंने कहा है कि यह दिवाली बेहद खास है क्योंकि अयोध्या में 500 सालों के बाद रामलला के मंदिर में दीपोत्सव होगा।

[dgv_vimeo_video id=”1024277402″]

दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने इस दिवाली को खास बताते हुए कहा की “ऐसा 500 साल बाद होगा जब रामलला की जन्मभूमि पर बने मंदिर में हजारों दीपोत्सव होंगे। इस बार का यह इंतजार 14 वर्ष का नहीं बल्कि 500 वर्षों का रहा है जब हमारे राम अयोध्या वापस आ रहे हैं।”

[dgv_vimeo_video id=”1024275178″]

मध्य प्रदेश को क्या क्या सौगात मिली?

वहीं मंदसौर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश को कई बड़ी सौगातें दी। दरअसल पीएम मोदी ने इस दौरान प्रदेश के तीन नए मेडिकल कॉलेज के साथ साथ पांच नए नर्सिंग कॉलेज का वर्चुअली लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मंदसौर, नीमच और सिवनी में यह नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं।वहीं इस सौगात के साथ ही अब प्रदेश में सरकारी एमबीबीएस की सीटों की संख्या बढ़कर 2,425 हो गई। इससे छात्रों को पढ़ाई के बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल रहें।

[dgv_vimeo_video id=”1024287738″]

70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को पीएम का तोहफा

वहीं इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना (AB-PMJAY) के तहत स्वास्थ्य हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम लॉन्च की। दरअसल इसके साथ ही सभी वृद्धजन को इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। बता दें कि अब इस योजना के चलते 5 लाख रुपये तक का इलाज फ्री में किया जाएगा। इससे पहले इस योजना में 70 साल के बुजुर्ग शामिल नहीं किए गए थे। हालांकि अब इन्हें भी इसमें शामिल कर लिया गया है। दरअसल आयुष्मान भारत योजना के तहत अब इसका लाभ सभी वृद्धजन को मिलने वाला है। इसमें गरीब, मध्यम वर्गीय या फि अमीर सभी को आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र माना गया है। इस योजना के चलते PMJAY में आने वाले 29,000 से ज्यादा लिस्टेड हॉस्पिटल द्वारा 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज किया जा सकेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews