इस कट्टर फैन ने बनवाया CM Yogi का मंदिर, धनुर्धारी प्रतिमा की रोज करता है पूजा

इस कट्टर फैन ने बनवाया CM Yogi का मंदिर, धनुर्धारी प्रतिमा की रोज करता है पूजा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में जितने भी राजनेता हैं उनके समर्थक उन्हे अलग-अलग तरह से समर्थन करते दिखाई देते हैं। ऐसा ही एक समर्थक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) आदित्यनाथ का भी है। लेकिन इस समर्थक के समर्थन करने का तरीका बाकियों से बहुत अलग है। प्रभाकर मौर्य नाम के इस व्यक्ति ने सीएम योगी की मूर्ति बनवाई है जिसकी वो सुबह शाम पूजा करते हैं।

सीएम योगी की मूर्ति की पूजा करने के अलावा प्रभाकर मौर्य अब तक योगी के समर्थन में सैकड़ों गाने भी गा चुके हैं। YouTube पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं और इसी से हुई आय से उन्होंने मंदिर का निर्माण करवाया है। 5 अगस्त 2020 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन किया था। उसी दिन प्रभाकर मौर्य ने सीएम योगी के मंदिर का भूमि पूजन करवाया था। अयोध्या से 25 किलोमीटर दूर पुरवा गांव में सीएम योगी का यह मंदिर बनाया गया है। अब मुख्यमंत्री के इस खास मंदिर की जानकारी तेजी से फैल रही है।

Must Read- कीचड़ में फंसे ट्रक से गिरने लगे नोट के बंडल, ग्रामीण हुए हैरान, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

प्रभाकर मौर्य ने मंदिर में सीएम योगी की जो प्रतिमा बनवाई है वह धनुर्धारी है। 5 फुट 4 इंच की यह प्रतिमा योगी आदित्यनाथ की हाइट के बराबर ही है। प्रभाकर योगी के कट्टर समर्थक हैं और इन्हें कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। इस मंदिर को लगभग 5 लाख की लागत से तैयार किया गया है और यह पैसे उन्हें योगी के समर्थन में गाए गए गानों से ही मिले हैं। 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले निरहुआ के गाने आएंगे योगी ही ने बहुत धूम मचाई थी। इसी गाने को प्रभाकर मौर्य ने भोजपुरी में भी गाया था जो काफी फेमस हुआ था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews