इस अफसर जोड़े ने अपनी शादी में सात वचनों के साथ लिया एक अनूठा वचन, बदल जाएगी कई जिंदगी

इस अफसर जोड़े ने अपनी शादी में सात वचनों के साथ लिया एक अनूठा वचन, बदल जाएगी कई जिंदगी

Unique vows taken in marriage : शादियों का मौसम चल रहा है और हर जगह धूमधाम दिख रही है। ऐसे में अगर कोई शादी बहुत सादगी से हो तो उसके बारे में चर्चा स्वाभाविक है। खासकर दूल्हा दुल्हन अगर इस दिन कोई ऐसी शपथ लें, जिससे कई लोगों का भविष्य सुधर सकता है तो ये और खास बन जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ केरल में।

20 अनाथ बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाएंगे

कोट्टायम जिला में भारतीय डाक सेवा के अधिकारी शिवम त्यागी और भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी आर्या आर नायर 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए। इन्होने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत विवाह किया। लेकिन इनके सुर्खियों में होने की वजह कुछ और है। इस जोड़े ने शपथ ली है कि ये एक अनाथालय के 20 बच्चों की शिक्षा का खर्च उठएंगे। उनकी इस बात से पहले तो घरवाले और रिश्तेदार भी थोड़े खफ़ा हुए क्योंकि बीस बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना कोई मामूली बात नहीं है। लेकिन जैसे जैसे सबको इस नेक काम का अर्थ समझ में आया, सभी उनके साथ आ गए।

सादगी से की शादी

आर्या नायर 2021 बैच की आईआरएस अधिकारी है और इनका कहना है कि सादगी से शादी करने का फैसला भी आसाननहं था। उनके यहां शादी पर काफी उत्सवी वातावरण रहता है, ऐसे में अपने माता पिता को मनाना भी थोड़ा मुश्किल था। 2020 बैच के अधिकारी शिवम त्यागी का कहना है कि उनके रिश्तेदारों के लिए तो सादगी भरी शादी एक कल्चरल शॉक की तरह था। वो सभी एक भव्य समारोह की उम्मीद  कर रहे थे। लेकिन अब सब उनकी सराहना कर रहे हैं। इसी के साथ बीस अनाथ बच्चों की शिक्षा के फैसले पर भी पहले लोगों ने सवाल उठाए लेकिन अब सभी इसपर राज़ी हो गए हैं। इनका कहना है कि आने वाले समय में इनसे जितना अधिक होगा, ये बच्चों की शिक्षा के लिए कोशिश करेंगे। ये एक बेहद सराहनीय पहल है और युवाओं को इससे प्रेरणा लेना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews