Lawrence Bishnoi को शेर बनकर दे डाली धमकी, कुछ देर बाद निकली हेकड़ी तो लगा रोने

वीडियो के वायरल होते ही लोग इसे देखने पर मजबूर हो चुके हैं। साथ ही लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। इसमें दो वीडियो डाला गया है, पहले में वह धमकी देता हुआ नजर आ रहा है, तो वहीं दूसरे में उसका लहजा कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है।
Lawrence Bishnoi

Lawrence Bishnoi And Salman Khan Controversy : खबरों में इन दिनों लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान का नाम काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। गैंगस्टर द्वारा लगातार एक्टर को मिल रही धमकियों के कारण वह काफी परेशान चल रहे हैं। यह मामला अब भारत तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि विदेश में भी मामला तूल पकड़ रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स लॉरेंस बिश्नोई को धमकी देता हुआ नजर आ रहा है।

इस वीडियो के वायरल होते ही लोग इसे देखने पर मजबूर हो चुके हैं। साथ ही लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। बता दें कि इसमें दो वीडियो डाला गया है, पहले में वह धमकी देता हुआ नजर आ रहा है, तो वहीं दूसरे में उसका लहजा कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है।

लॉरेंस बिश्नोई को दी धमकी (Lawrence Bishnoi)

वायरल वीडियो में क्रिएटर यह कहता हुआ नजर आ रहा है, “तो सुनो लॉरेंस अभी तुम बच्चे हो। जिस समंदर में तुम तैर रहे हो, हम उस समंदर के तैराक और शार्क रह चुके हैं। बिश्नोई क्या तुम्हें मौत से डर नहीं लगता? तुमने 17 और 18 साल के बच्चों के साथ गैंगवार सीख लिया। सुनने में यह भी आया है कि तुम्हारे साथ 1 हजार से भी ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं। क्या तुम्हें पता है कि मेरे गैंग में कितने लोग हैं। इसके बाद वह हंसने लगता है।

देखें वीडियो (Viral Video)

वहीं, दूसरे जारी किए गए वीडियो में शख्स कहता है, “अब मैं वीडियो नहीं बनाऊंगा।” इसे देख कर लग रहा है कि शख्स इस वक्त काफी ज्यादा डरा हुआ है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उसने कैप्शन में लिखा है कि देखिए कैसे लोग पहले रोते हैं। जब रैली में जाते हैं, तो रोने लगते हैं। यह मियां अब रो रहे हैं। लगता है इन्हें उनकी खुराक मिल गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ है, लेकिन एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Guru (@viralinsects)

लॉरेंस और सलमान खान का कनेक्शन (Salman Khan)

दरअसल, काले हिरण के शिकार से जुड़े इस मामले को लेकर बिश्नोई समाज ने अब तक सलमान खान को माफ नहीं किया है। साल की शुरुआत में भाईजान कहे जाने वाले लाखों लोगों की धड़कन सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग भी की गई थी। ऐसे में हाल ही सलमान खान के करीबी दोस्त और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लिस्ट में केवल सलमान खान का ही नाम नहीं है, बल्कि मुनव्वर फारूकी भी शामिल हो चुके हैं। जिस कारण बॉलीवुड में काफी ज्यादा तनाव का माहौल चल रहा है।

धमकियों के बीच केंद्र और राज्य सरकार द्वारा एक्टर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। बिश्नोई समाज का यह कहना है कि यदि सलमान खान उनसे माफी मांग लेते हैं, तो मामला यहीं खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन हाल ही में सलमान खान के पिता का एक बयान वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने कोई गलती नहीं की है, इसलिए वह कोई भी माफी नहीं मांगेंगे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews