BJP पर TMC ने साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

BJP पर TMC ने साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सियासत में हलचल लगातार जारी है। राज्य सचिवालय तक बीजेपी (BJP) के समर्थकों ने जो विरोध मार्च निकाला था। उसे लेकर ममता बनर्जी की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई थी। इसके बाद अब टीएमसी (TMC) ने बीजेपी को नए तरीके से घेरने की कोशिश की है। टीएमसी ने फिल्म केजीएफ के टीजर में बदलाव करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। इतना ही नहीं बीजेपी को वायलेंस का दूसरा नाम भी ठहरा दिया गया है।

केजीएफ में साउथ स्टार यश का एक डायलॉग है जिसमें वो ये कहते दिखाई देते हैं कि मुझे वायलेंस पसंद नहीं है, लेकिन वायलेंस को मैं पसंद हूं और मैं इसे अवॉइड नहीं कर सकता। बस इसी डायलॉग की तुलना बीजेपी द्वारा किए गए प्रदर्शन से कर दी गई है। प्रदर्शन को उग्र बताया गया है और सोशल मीडिया पर तृणमूल कांग्रेस का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Must Read- बायकॉट ट्रेंड की भेंट चढ़ी Ajay Devgan की फिल्म Thank God, दर्ज हुआ मुकदमा

बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पिछले दिन नबान्न अभियान के दौरान प्रदर्शन किया था। यह आरोप लगाए गए हैं कि कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदर्शन के दौरान आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस की गाड़ियों को भी आग लगा दी है, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए है। इस मामले में अब तक पुलिस 90 से ज्यादा लोगों को पकड़ चुकी है, जिसमें 27 महिलाएं भी। यह मामला कोलकाता हाईकोर्ट तक पहुंच गया है और कोर्ट की ओर से 19 सितंबर तक रिपोर्ट पेश करने के आदेश गृह सचिव को दिए गए हैं।

इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था। वो यह कहती दिखाई दी थी कि बीजेपी रैली के लिए गुंडों को लेकर आई थी, जिनके पास बम थे। हिंसक प्रदर्शन में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। अगर पुलिस चाहती तो प्रदर्शनकारियों पर गोली चला देती।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews