प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने के लिए प्रेमी बना तस्कर, लाखों की अफीम के साथ गिरफ्तार

INDORE POLICE

Indore police arrested a chain snatcher.

Lover becomes smuggler for girlfriend expensive hobby : प्रेम में लोग क्या नहीं कर जाते हैं। आसमान से चांद तारे तोड़ लाने का दावा करते हैं, राह में फूल बिछाने की ख्वाहिश जताते हैं, जिंदगी भर पलकों पर बिठाने का वादा करते हैं। लेकिन कई बार ये प्रेम अपराध का सबब भी बन जाता है। ऐसा ही कुछ राजस्थान के भीलवाड़ा में हुआ। यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने और उसे खुश करने की खातिर तस्कर बन गया।

प्रेम में अंधे होकर चुनी अपराध की राह

इस हैरान करने वाली घटना का खुलासा तब हुआ जब गुलाबपुरा पुलिस ने भीलवाड़ा नसीराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक लग्जरी कार में करीब डेढ़ किलो अफीम और सात किलो डोडा चूरा बरामद हुआ। इस दौरान जब पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो एक शख्स ने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखा हैं। ये बात सुनकर पुलिस भी अचरज में पड़ गई।

प्रेमिका को महंगा मकान गिफ्ट किया

पुलिस के अनुसार आरोपी भैरुलाल जाट अपनी पत्नी को छोड़ चुका है और गुलाबपुरा में अपनी प्रेमिका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। उसने अपनी प्रेमिका को एक महंगा मकान भी खरीदकर दिया है और उसके अन्य शौक पूरे करने के लिए वो तस्करी करता है। उसके साथ एक अन्य आरोपी गोपाल जाट भी पकड़ा गया है। दोनों आरोपियों के पास से बरामद नशीले पदार्थो की कीमत करीब साढ़े आठ लाख रुपये है। पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है और इनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। ये घटना एक बार फिर ये सीख देती है कि चाहे वो किसी तरह की जरुरत है, लालच या फिर प्रेम ही क्यों न हो..अपराध का रास्ता एक दिन जेल के भीतर जाकर ही खत्म होता है। प्रेमी या प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने कोई बाध्यता नहीं है। और अगर उन्हें पूरा करना भी है तो सही रास्ता अपनाया जाना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews