ट्रैफिक कान्सटेबल ने बीच सड़क पर युवक को पीटा, शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, देखिये Video

ट्रैफिक कान्सटेबल ने बीच सड़क पर युवक को पीटा, शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, देखिये Video

कोयंबटूर, डेस्क रिपोर्ट। तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक ट्रैफिक कांस्टेबल (traffic constable) ने सरेआम युवक को थप्पड़ मार दिया। लेकिन उसे अपने हरकत काफी महंगी पड़ी और उसके खिलाफ एक्शन लिया गया है। सोशल मीडिया पर ट्रैफिक कांस्टेबल द्वारा फूड डिलीवरी ब्वॉय (food delivery boy) को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद से लगातार उसकी आलोचना हो रही है।

सिंगनल्लूर थाने से जुड़े ग्रेड-1 के सिपाही सतीश ने शुक्रवार को फूड डिलीवरी ब्वॉय को सरेआम थप्पड़ मारा था। मोहन पिछले दो साल से स्विगी कंपनी के साथ काम कर रहे हैं। वे शुक्रवार को कहीं जा रहे थे और इसी दौरान एक निरी स्कूल बस चालक की लापरवाही से दोनों की टक्कर होते होते बची। इसपर मोहनसुंदरम ने बस चालक को रोका और उसे ठीक से बस चलाने को कहने लगा। इसी दौरान वहां ट्रेृैफिक जाम हो गया जिससे नाराज होकर ट्रैफिक कांस्टेबल ने उसे गाली दी और थप्पड़ रसीद कर दिया। इंस्पेक्टर ने उसकी मोटरसाईकिल को भी नुकसान पहुंचाया। लेकिन जब ये घटना हो रही थी तो किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। उधर मोहनसुंदरम ने भी मामले की शिकायत दर्ज करवाई जिसपर कार्रवाई करते हुए सतीश को नियंत्रण कक्ष में ट्रांसफर कर दिया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews