
IPS /Police Officers Transfers : पंजाब में पुलिस अफसरों के तबादलों का दौर जारी है।पंजाब सरकार ने फिर पांच बड़े IPS अफसरों का तबादला कर दिया है। पंजाब में मुक्तसर और तरन तारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP) समेत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पांच अधिकारियों का गुरुवार को तबादला कर दिया गया इसमें लुधियाना, पटियाला, मुक्तसर जैसे शहरों में तैनाती दी गई है।इस संबंध में पुलिस विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए है।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी 105 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए है। इसमें बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए है। इस संबंध में एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने आदेश जारी कर दिया है, जिसमे प्रधान आरक्षक, सहायक उप निरीक्षक समेत 105 पुलिस कर्मियों के नाम शामिल हैं।
पंजाब में इन आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला
- आदेश के मुताबिक, मुक्तसर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) आईपीएस अधिकारी हरमनबीर सिंह गिल अब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को रिपोर्ट करेंगे।
- गिल की जगह बी एस मीणा को मुक्तसर का एसएसपी बनाया गया है।
- तरन तारन के एसएसपी रहे आईपीएस अधिकारी गुरमीत सिंह चौहान भी डीजीपी को रिपोर्ट करेंगे।
- अश्वनी कपूर को तरनतारन का एसएसपी नियुक्त किया गया है।
- वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मुखविंदर सिंह छीना को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (पटियाला रेंज) के पद पर तैनात ।
- जीएस संधू को पुलिस महानिरीक्षक (फरीदकोट रेंज) का प्रभार ।
- संधू ने आईपीएस अधिकारी अजय मलूजा की जगह ली है।
धनप्रीत कौर को कौस्तुभ शर्मा की जगह पुलिस उप महानिरीक्षक (लुधियाना रेंज) नियुक्त किया गया है।



12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

